newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनुराग कश्यप ने उड़ाया पीएम मोदी की अपील का मजाक, कंगना रनौत की बहन ने दिया करारा जवाब

फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर ट्विटर पर जंग छेड़ दी है। इस बार ये जंग गैंग्स ऑफ वासेपुर के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई है।

नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर ट्विटर पर जंग छेड़ दी है। इस बार ये जंग गैंग्स ऑफ वासेपुर के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई है। दरअसल, अनुराग ने सोशल मीडिया पर लोगो से एक सवाल पूछा था कि क्या वह अपनी माचिस से दुनिया जला सकते हैं। जिसपर रंगोली ने लिखा कि वह दुनिया तो नहीं लेकिन खुद को जला सकते हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हैं जब किसी सेलिब्रिटी को रंगोली ने आड़े हाथो लिया हो। इससे पहले भी वो स्टार्स पर तंज कस्ती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसकी शुरुआत अनुराग के एक ट्वीट से हुई और रंगोली ने उन्हें करारा जवाब दिया।

rangoli kangna

अनुराग ने अपने फॉलोअर से पूछा कि इस कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान उन्हें मोमबत्ती या दीया कहां मिलेगा? उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ भी उपलब्ध नहीं है तो वह एक मैच स्टिक से दुनिया को जला सकते है।

अनुराग ने लिखा, ‘एक सवाल था। मोमबत्ती और दीया कहां मिलेगा? दवा की दुकान पे या फिर राशन या सब्ज़ी की दुकान पे? क्या ये भी ज़रूरी समान में आता है? और नहीं मिले तो क्या ये दुनिया जला सकता हूं? माचिस है मेरे पास।

उनके इस ट्वीट के जवाब में रंगोली ने लिखा, ‘दुनिया तो नहीं जला सकते मगर खुद को जला सकते हो, वो अलाउड है, दुसरों को दुनिया से और अपनी जिंदगी से बहुत प्यार है सर उनको जीने दों। आप ही दुनिया से परेशान हों सीएफ आप कल्टी होंl’

अनुराग के इस ट्वीट के बाद वो यूजर के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने जम कर उनको ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘खुद को जला ले भाई तू आसान होगा’।

तो किसी ने लिखा,’ ये पक्का जेहादी है फ्री की दारू पी के अपने जेहादियों पापा के गुणगान करता है’।