
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का आज जन्मदिन (Virat Kohli Birthday) है। वो आज 32 साल के हो गए हैं। उनके इस स्पेशल दिन को और स्पेशल बनाने में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
अनुष्का ने केक काटकर विराट का ये दिन सेलीब्रेट किया। दुबई में आईपीएल के चलते दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ ये दिन सेलीब्रेट किया।
विराट के जन्मदिन के सेलीब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का शर्मा उन्हें प्यार से केक खिलाती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में क्रिकेट युजवेंद्र चहल और उनकी गर्लफ्रेंड धनश्री भी नजर आ रहे हैं। वहीं, युजवेंद्र और धनश्री ने विराट और अनुष्का के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की वीडियो वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि बर्थडे बॉय विराट कोहली नो-शेव नवंबर मना रहे हैं। नो-शेव नवंबर वर्ष का वह समय होता है जब व्यक्ति पूरे महीने शेव नहीं करने की प्रतिज्ञा करता है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बातचीत को विकसित करना है।