newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी हुईं 39 साल की, बाहुबली की देवसेना बन दुनिया पर छाईं

Anushka Shetty: सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’(Bahubali) की की देवसेना (Devsena) यानी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) का आज जन्मदिन है। वो आज 39 साल की हो गई हैं। फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट में उन्होंने देवसेना का रोल निभाया, इसके बाद से ही उनकी दुनियाभर में इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

नई दिल्ली। सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’(Bahubali) की की देवसेना (Devsena) यानी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) का आज जन्मदिन है। वो आज 39 साल की हो गई हैं। फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट में उन्होंने देवसेना का रोल निभाया, इसके बाद से ही उनकी दुनियाभर में इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। वो तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। कई महिला प्रधान फिल्में कर अनुष्का ने खुद की एक अलग पहचान बनाई है।

Bahubali Movie Poster

अनुष्का की गिनती उन सेलेब्स में की जाती है जो अपने लुक के लिहाज से खुद को बदल देते हैं और उसी किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। एक फिल्म के लिए तो अनुष्का ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था और फिर दोबारा साइज जीरो होने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

एक्ट्रेस ने तमिल और तेलुगू की कई फिल्मों में काम किया है। इसके लिए उन्हें नंनदी अवॉर्ड से लेकर तमिलनाडु राज्य फिल्म अवॉर्स से लेकर कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। वह साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं।

anushka shetty3

इसके बाद उन्होंने बाहूबली 2 के लिए खुद को काफी फिट किया था और खूबसूरत राजकुमारी बनी थी। बाहुबली में अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा अनुष्का शेट्टी प्रभास के साथ अफेयर की वजह से भी चर्चा में आई थी।अनुष्का को साउथ फिल्म इंडस्ट्री क हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। उन्हें एक फिल्म के लिए तकरीबन 4 करोड़ रुपए की फीस मिलती है।