
नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कठिन समय से गुजर रहे हैं और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि वो कुछ समय के लिए अलग हो रहे हैं, या तलाक ले रहे हैं, ये बात सामने नहीं आई है। खुद राज कुंद्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में किसी के नाम का भी जिक्र नहीं है। उन्होंने फैंस से समय देने की गुजारिश की है।ट्वीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हर कोई कुंद्रा से सवाल कर रहा है कि ये सब कैसे हुआ।
We have separated and kindly request you to give us time during this difficult period 🙏💔
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) October 19, 2023
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (ट्विटर) पर देर रात राज कुंद्रा ने एक ट्वीट किया,जिससे सनसनी मच गई। उन्होंने लिखा- हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में हमें समय दें। ट्वीट सामने आते ही यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि शिल्पा और राज कुंद्रा की लव स्टोरी खत्म हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कई तरह के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जो हो रहा है, सही हो रहा है क्योंकि राज की वजह से शिल्पा का नाम बहुत खराब हुआ है। वहीं कुछ लोग इसे पब्लिक्ली स्टंट बता रहे हैं क्योंकि राज की फिल्म आ रही है, जिसमें उन्होंने अपने जेल का एक्सपीरियंस शेयर किया है। इसके अलावा कुछ शिल्पा और राज की साथ घूमते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं और इसे नौटंकी बता रहे हैं।
ज्यादा बकवास न करो घूमने जा रहे हैं केवल
— Mahima Yadav (@SinghKinngSP) October 20, 2023
Achcha huya. Shilpa bhi bahut dino se tumhari vajah se pareshan rahi he. Bas ab aur nahi
— Jai Shree krishna (@DIXITBISHAN) October 20, 2023
शिल्पा के लिए अच्छा हुआ। शिल्पा के साथ लगे धब्बे से अब छुटकारा मिल गया।
— Tanweer Khan (@tanweer2004) October 20, 2023
यूजर्स ने दिए मिक्स रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- ज्यादा बकवास न करो घूमने जा रहे हैं केवल। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ, बहुत दिनों से शिल्पा तुम्हारी वजह से परेशान चल रही थी, बस अब और नहीं। एक अन्य ने लिखा- शिल्पा के लिए अच्छा हुआ। शिल्पा के साथ लगे धब्बे से अब छुटकारा मिल गया।
film promotion karne ke liye, log kya kya karthe hai yaar.
— Comfoteximenterprises (@Comforteximent) October 20, 2023
Bhai Aisa publicity stunt karne se accha movie na banata
— Devendra pingale (@devpingale30) October 20, 2023
यह तो होना ही था बड़े-बड़े शहरों में छोटी-मोटी बात होती ही रहती हैSeparat means? Divorces? glamour World 🌎
— Harshit भारतीय🚂 रेलवे🚂 युवा (@Harshit82681979) October 20, 2023
Don’t worry guys , they are separated means
Face Mask and Raj Kundra now separated.#RajKundra #ShilpaShetty
— Nitin Jadhav (@Jadhav1409N) October 20, 2023
Don’t worry guys , they are separated means
Face Mask and Raj Kundra now separated.#RajKundra #ShilpaShetty
— Nitin Jadhav (@Jadhav1409N) October 20, 2023
यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
एक यूजर ने लिखा- फिल्म प्रमोशन के लिए लोग क्या-क्या कर सकते हैं..ये देखकर पता चलता। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा पब्लिसिटी स्टंट करने से अच्छा है कि फिल्म ही न बताते। एक अन्य ने लिखा- ये तो होना ही था बड़े-बड़े शहरों में छोटी-मोटी बात होती रहती है… अलग मतलब? तलाक।
View this post on Instagram
रिलीज हो रही है राज कुंद्रा की फिल्म
बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा की फिल्म UT 69′ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज के दौरान राज कुंद्रा काफी इमोशनल देखें गए थे। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि जो कहना है वो उन्हीं से कहा जाए..शिल्पा या उनके बच्चों को कुछ न कहा जाए। साथ ही उन्होंने काफी महीनों बाद अपने चेहरे से मास्क हटाया था। पोर्न फिल्म बनाने का आरोप लगने के बाद राज को कई महीने जेल में बिताने पड़े थे, रिहा होने के बाद उन्होंने कभी भी अपना चेहरा नहीं दिखाया था।