
नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल है जो पॉवर कपल में शुमार है। इन कपल को दर्शक काफी पसंद करते है। सेलेब्रेटी कितनी भी कोशिश कर ले अपने प्यार को छिपाने की लेकिन फैंस को उनके दिल की बात पता ही चल जाती है, कई बार यह अपने फैंस से बचने की काफी कोशिश करते है लेकिन मीडिया की नजरों से यह कभी नहीं बच पाते, किसी फक्शन पार्टी में, इवेंट में इन्हें साथ देखा जाता है। वहीं इन सब के बाद एक जोड़ी है जिसे फैंस काफी पसंद करते है और यह कपल काफी सुर्खियों में भी रहता है। जी हां हम बात कर रहे है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की-
View this post on Instagram
एयरपोर्ट पर मलाइका हुई स्पॉट
दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है, दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते है अक्सर कपल को साथ में ही देखा गया है। अब वायरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, इस वीडियो में मलाइका को एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया साथ ही उन्हें रिसीव करने के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पहुंचे थे। हालांकि, अर्जुन कपूर कार के अंदर ही बैठे रहे उन्होंने बाहर आकर पोज नहीं दिया। वहीं मलाइका भी एयरपोर्ट से निकलती ही सीधे कार में बैठ गई।
यूजर्स ने दी यूं प्रतिक्रिया
मलाइका इस दौरान काफी कैजुअल लुक में दिखाई दी। उन्होंने ब्लू डेनिम जिंस और व्हाइट टॉप पहना साथ ही ऊपर से लॉन्ग श्रग कैरी किया। इसके साथ ही मलाइका बिना मेकअप के नजर आई और वह काफी प्यारी भी दिख रही थी। वहीं इस वीडियो को देख कर लोग अजीब-अजीब से कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि बेटा अपनी मां को एयरपोर्ट लेने आया है। तो वहीं एक ने लिखा कि ये मलाइका इतना मुंह क्यों बना रही है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि कुछ भी कहो अर्जुन काफी अच्छा ब्वॉयफ्रेंड है।