newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika-Arjun: मलाइका संग रिश्ता टूटने पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर इश्क का इजहार कर लगाया ब्रेअकप की खबरों पर फुलस्टॉप

Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने इन ब्रेकअप गॉसिप्स के बीच में पहली बार रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर तैर रहीं इन खबरों पर विराम लगा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या कहा !

नई दिल्ली। बी-टाउन के गॉर्जियस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें इनदिनों टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई हैं। पिछले दिनों अर्जुन के अकेले वेकेशन पर जाने और मलाइका का अर्जुन के बिना पार्टी करने की तस्वीरें सामने आईं थी। जिसके बाद से कपल के ब्रेकअप की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने इन ब्रेकअप गॉसिप्स के बीच में पहली बार रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर तैर रहीं इन खबरों पर विराम लगा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या कहा !

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

दरअसल, इंटरनेशनल डॉग डे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने डॉग Casper के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था। जिसपर एक्ट्रेस ने लिखा था- ‘मैं अपने शूटिंग के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती थी। Casper के होने की ख़ुशी मैं आज के दिन और हर दिन मनाती हूं।’ अब मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने प्यारा सा कमेंट कर ब्रेकअप की खबरों पर फुलस्टॉप लगा दिया है।

अर्जुन ने मलाइका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘आपकी जिंदगी का असली सुपरस्टार #casper’ इसके बाद अर्जुन ने एक और कमेंट किया जिसमें उन्होंने लिखा- ‘हैंडसम बॉय’ और दिल वाले इमोजी भी भेजे, मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन कपूर के इन कमेंट्स के बाद नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि- ‘आखिर चल क्या रहा है।’ बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में से किसी ने भी अभी तक डायरेक्टली ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन अर्जुन के इन कमेंट्स के बाद ब्रेकअप की खबरों पर फिलहाल विराम जरूर लग गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर का जुड़ा था कुशा कपिला संग नाम

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर हाल में ही करण जौहर के घर पहुंचे थे। यहां मलाइका नहीं थीं और कुशा कपिला नजर आई थीं। करण के घर से इन फोटोज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्जुन और कुशा का नाम जोड़ना शुरू कर दिया, जिससे तंग आकर कुशा ने कहा था कि वह तंग आ गई हैं उल्टी बातें सुनकर। उनकी मम्मी ये सब पढ़ेंगी तो क्या सोचेंगी।