newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arjun Kapoor: 38 साल के हुए अर्जुन कपूर, सलमान खान ने वजन कम करने की एक्टर को दी थी सलाह

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के माता-पिता का जब तलाक हुआ तब वह महज 11 साल के थे।  बोनी कपूर ने श्री देवी से शादी कर ली थी और मौना को तलाक दे दिया था। जब अर्जुन के माता-पिता का तलाक हुआ तब एक्टर को खाने में कंफर्ट मिलने लगा था क्योंकि वह बोनी कपूर और मौना के तलाक से टूट चुके थे और उनकी मां भी उन्हें ये करने से नहीं रोकती थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई शानदार एक्टर है जिनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने है। उन्हीं में से एक अभिनेता अर्जुन कपूर है। अर्जुन कपूर एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। सुरिंदर कपूर परिवार में जन्मे, वह फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। अर्जुन कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुम्बई में हुआ था। एक्टर भले ही आज काफी फिट है लेकिन एक समय था जब अपनी लाइफ की परेशानियों की वजह से इनका वजन काफी बढ़ गया था। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर को किस तरह की परेशानी थी जिस कारण उनका वजन बढ़ गया था-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर का क्यों बढ़ा था वजन

दरअसल, अर्जुन कपूर के माता-पिता का जब तलाक हुआ तब वह महज 11 साल के थे।  बोनी कपूर ने श्री देवी से शादी कर ली थी और मौना को तलाक दे दिया था। जब अर्जुन के माता-पिता का तलाक हुआ तब एक्टर को खाने में कंफर्ट मिलने लगा था क्योंकि वह बोनी कपूर और मौना के तलाक से टूट चुके थे और उनकी मां भी उन्हें ये करने से नहीं रोकती थी। इन सब के बाद  जब अर्जुन 16 साल के हुए तब उनका वजन 150 किलो हो गया था साथ ही उन्हें अस्थमा भी हो गया था जिस कारण वह थोड़ी दूर भी भागते थे तो वह थक जाते थे। एक्टर ने आगे यह भी बताया कि वह कभी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे लेकिन जब वह सलमान खान से मिले तो उन्हें उनसे इंपिरेशन मिली और उन्हें लगा कि अब उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए, सलमान खान ने भी अर्जुन को सलाह दी कि उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए क्योंकि वह एक हीरो मैटेरियल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


एक्टर का वर्कफ्रंट

अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। इन्होंने एक विलेन रिटर्न्स, हॉफ गर्लफ्रेंड, की एंड का, 2 स्टेट्स, कुत्ते, गुंडे, इश्कजादे, एक विलेन, पानीपत, मुबारकां, तेवर, नमस्ते इंग्लैण्ड, औरंगजेब, सरदार का ग्रैंडसन, भूत पुलिस जैसी शानदार फिल्में की है। इसके अलावा भी एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्में की है।