newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arjun Kapoor Reaction: बायकॉट ट्रेंड पर बोलकर बुरे फंसे अर्जुन कपूर, अब ट्विटर पर ट्रोलर्स ने शेयर किए ऐसे मीम्स, देखकर मलायका अरोड़ा के भी उड़ जाएंगे होश!

Arjun Kapoor Reaction: बीते दिन तक के दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो 6 दिनों में आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म 50 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पाई थी। ट्विटर पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ के बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ने के बाद अब ‘पठान’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी कई अपकमिंग फिल्मों पर भी संकट घिरता दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड के बायकॉट का जो ट्रेंड शुरू हुआ है वो अब तक जारी है। इस ट्रेंड का असर बॉलीवुड पर जो जख्म कर रहा है वो आसानी से देखा जा सकता है। हाल ही में एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले ट्विटर पर काफी बायकॉट हुआ था। ट्विटर पर फिल्म को लेकर देखे जा रहे विरोध का असर उनकी कमाई पर साफ देखा जा सकता है। बीते दिन तक के दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो 6 दिनों में आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म 50 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पाई थी। ट्विटर पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ के बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ने के बाद अब ‘पठान’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी कई अपकमिंग फिल्मों पर भी संकट घिरता दिखाई दे रहा है।

बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने कही थी ये बात

बायकॉट ट्रेंड से बॉलीवुड के बिगड़ते हालातों पर बीते दिन एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिएक्शन भी देखने को मिला था। एक्टर ने ट्विटर पर बॉलीवुड के खिलाफ छीड़े इस बॉयकॉट अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि शायद हमने इसे लेकर चुप रहकर बहुत बड़ी गलती की। ये हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसे मजबूरी समझ कर फायदा उठाना शुरू कर दिया है।

twitter

अब हो रही है जमकर फजीहत

आगे एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने ये सोचकर बहुत बड़ी गलती की कि हमारा काम खुद इन्हें जवाब देगा।’ एक्टर ने कहा कि कई बार हमें लगता है कि हमें अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं है लेकिन अब मुझे ये लगता है कि हमने इसे बहुत बर्दाश्त कर लिया है। अब वक्त आ चुका है कि इसपर जवाब दिया जाए। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि अब इंडस्ट्री को इस मामले में साथ आने की जरूरत है। खुलकर इस पर बात किए जाने की जरूरत है क्योंकि लोग उनके बारे में जो लिखते हैं वो सच्चाई से काफी अलग होता है। आगे बायकॉट ट्रेंड को लेकर अर्जुन कपूर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये बहुत ज्यादा हो रहा है जो कि गलत है। हालांकि अब बायकॉट ट्रेंड पर रिएक्शन देकर अर्जुन कपूर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर एक्टर की जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स जमकर अर्जुन कपूर को ट्रोल कर रहे हैं साथ ही कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए गए हैं।

यहां देखें लोगों के रिएक्शन