newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

First Look : कंगना की फिल्म धाकड़ से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी, निभाएंगे खूंखार विलेन का किरदार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) का एक और पोस्टर आउट हुआ है। जिसमें अर्जुन रामपाल का खूंखार अंदाज नजर आ रहा हैं। वो इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) का एक और पोस्टर आउट हुआ है। जिसमें अर्जुन रामपाल का खूंखार अंदाज नजर आ रहा हैं। वो इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। मंगलवार को उनका ये शानदार लुक जारी किया गया है। जिसमें वो काफी हैंडसम लेकिन खतरनाक लग रहे हैं।

अर्जुन रामपाल ने फिल्म से अपना पहला लुक खुद शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि रफ-टफ लुक में वो काफी शानदार लग रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन वाकई किलर विलेन लग रहे हैं।

लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”बूम। बुराई को एक नया नाम मिल गया- रूद्रवीर। एक प्रतिनायक, जो खतरनाक, कातिल और उतना ही शांत है।” साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म इसी साल 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। अर्जुन काफी अर्से बाद किसी फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे।

dhakad poster

इससे पहले सोमवार को कंगना रनौत ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। जिसमें उनका भी खूंखार अंदाज नजर आ रहा था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये एक्शन फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म का पोस्टर खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला है। साथ ही पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।