newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अरशद वारसी ने किया डिजिटल डेब्यू, शो को मिल रही प्रतिक्रियाओं से खुश

अरशद वारसी ने हाल ही में डिजिटल डेब्यू किया है। आज कल वह असुर नामक शो में दिखाई दे रहे हैं। इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। जिस वजह से अरशद आज कल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई। अरशद वारसी ने हाल ही में डिजिटल डेब्यू किया है। आज कल वह असुर नामक शो में दिखाई दे रहे हैं। इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। जिस वजह से अरशद आज कल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में अरशद ने बताया कि वह अपने वफादार प्रशंसकों के प्रति बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उनके अब तक के करियर में उन्हें अपना समर्थन दिया है।

अरशद ने कहा, “मैं इस बात से बहुत ज्यादा खुश हूं कि मेरे डिजिटल डेब्यू ‘असुर’ को दर्शकों के साथ-साथ मेरे परिवार व दोस्तों से इतनी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।”

आपको बता दें कि अरशद की यह वेब सीरीज एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे वूट में प्रसारित किया जा रहा है। सीरीज में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। शो में दर्शकों को दो बिल्कुल विपरीत दुनिया का सफर कराया गया है। जहां एक तरफ फॉरेंसिक साइंस है और दूसरी ओर भारतीय पौराणिक कथाओं के रहस्य हैं।

आपको बता दें कि इस शो से पहले अरशद फिल्म पागलपंती में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज थे।