newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arun Govil Ayodhya: कलयुग में अवरित हुए श्री राम, खाए शबरी के जूठे बेर..देखें भक्ति से भरा वीडियो

Arun Govil Ayodhya: वैसे भी रामायण करने के बाद अरुण गोविल(Arun Govil Ayodhya), दीपिका चिखलिया (Ramayan Sita Dipika Chikhlia) और सुनील लहरी को लोग आज भी भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की नजरों से देखते हैं…। अरुण गोविल में तो लोगों को साक्षात श्रीराम की छवि दिखाई देती है

नई दिल्ली। भगवान राम के विराजमान होने की खुशी हर जगह देखी जा रही है। भगवान राम के स्वागत के लिए सरकार से लेकर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी तैयार है। रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम, सीता(Ramayan Sita Dipika Chikhlia) और लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल(Arun Govil Ayodhya), दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को अयोध्या में देखा गया, जहां उनके फैंस ने उनका स्वागत अयोध्या की प्रजा के जैसे ही किया। उन  पर फूल बरसाए और दिल से उनका स्वागत किया, लेकिन अरुण गोविल ने ऐसा काम कर दिखाया कि हर किसी को शबरी याद गई। वो कैसे हम आपको बताते हैं…।


अयोध्या में टीवी के ऑनस्क्रीन राम

हाल ही में ऑनस्क्रीन भगवान राम(Arun Govil Ayodhya), सीता (Ramayan Sita Dipika Chikhlia)
और लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को अयोध्या में देखा गया, जहां फैंस ने उसका दिल खोल कर स्वागत किया। इसी बीच एक ऐसा पल आया, जिसमें भगवान राम और सबकी का भक्ति प्रेम साक्षात देखने को मिला। दरअसल अरुण गोविल के सामने एक महिला अपनी रेड़ी पर बेर बेची नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


एक्टर ने बिना देरी के महिला के पास से बेर लेकर खाए। महिला ने भी चाव से एक्टर को बेर चुनकर दिए। ये पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं था। सभी लोग इस पल में भगवान राम और शबरी को देखने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


मां सीता ने भी दिए दर्शन!

वैसे भी रामायण करने के बाद अरुण गोविल(Arun Govil Ayodhya), दीपिका चिखलिया (Ramayan Sita Dipika Chikhlia) और सुनील लहरी को लोग आज भी भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की नजरों से देखते हैं…। अरुण गोविल में तो लोगों को साक्षात श्रीराम की छवि दिखाई देती है। लोग उनके देखकर उनके पैरों में गिरकर आशीर्वाद लेने लग जाते हैं। जैसे त्रेता युग में सबरी ने भगवान राम के इंतजार में अपना जीवन निकाल दिया था और उनके आगमन पर प्रेम से अपने झूठे बेर भी खिलाए थे, वैसे ही बिल्कुल सेम नजारा अयोध्या में कलयुग में देखने को मिला, जिसे देखकर सबका मन प्रसन्न हो गया।