
नई दिल्ली। डायरेक्टर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबसे लीना ने फिल्म काली का पोस्टर रिलीज किया, तब से वो लगातार नेताओं से लेकर लोगों के निशाने पर आ गई। लोग डायरेक्टर लीना मणिमेकलई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं बढ़ते बवाल के बीच ट्विटर ने उनके विवादित पोस्ट को भी हटा दिया था। लेकिन लीना यही नहीं रूकी आज एक बार फिर विवादित ट्वीट करते हुए आग में घी डालने का काम किया। जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर यूजर्स का आक्रोश उन पर फूट रहा है।
बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकारों ने फिल्म के पोस्टर को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसी क्रम में रामायण शो में भगवान राम का किरदार निभाकर फेमस हुए अरुण गोविल ने मामले में एक ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने विवादित पोस्टर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इसे हिंदू धर्म का घोर अपमान बताया है।
अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा, ”मां काली का अपमान हिंदू धर्म का घोर अपमान है, करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है। फिल्मों और विज्ञापनों में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान प्रचलन बन गया है। बार बार हिंदू धर्म का अपमान आखिर क्यों और कब तक ? ऐसे जघन्य अपराध तत्काल बंद होने चाहिए।”
माँ काली का अपमान हिंदू धर्म का घोर अपमान है, करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है। फिल्मों और विज्ञापनों में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान प्रचलन बन गया है। बार बार हिंदू धर्म का अपमान आखिर क्यों और कब तक ? ऐसे जघन्य अपराध तत्काल बंद होने चाहिए।
— Arun Govil (@arungovil12) July 7, 2022
इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने बिना नाम लिए फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई पर जमकर खरी-खरी सुनाई। अभिनेता ने एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ”शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध मां काली का मंदिर है। #कालीबाड़ी। बचपन में कई बार जाता था।बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिये। मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार बार दोहराता था.. “जय मां कलकत्ते वाली…तेरा श्राप ना जाये ख़ाली..” आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!”
शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध माँ काली का मंदिर है। #कालीबाड़ी।बचपन में कई बार जाता था।बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिये।मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार बार दोहराता था..
“जय माँ कलकत्ते वाली…
तेरा श्राप ना जाये ख़ाली..” आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!? pic.twitter.com/fwes5vNQMc— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 7, 2022
बता दें, फिल्म काली के पोस्टर में एक महिला को धूम्रपान करते हुए दिखाया है। इसके अलावा पोस्टर में उनके एक हाथ में त्रिशूल के साथ एलजीबीटी समुदाय का झंडा भी दिख रहा है। जिसके बाद चारों तरफ उनका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।