newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Pagali Hansatiya Release : अपने नए गाने के जरिए मनोरंजन का तड़का लगाने आ गए हैं अरविंद ‘कल्लू’, आस्था सिंह ने भी लूट ली महफिल

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Pagali Hansatiya Release : अरविंद अकेला कल्लू सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों के जरिए तहलका मचाते हुए आ रहे हैं और आज एक बार फिर अपने नए गाने ‘पगली हँसातिया’ के जरिए गर्दा उड़ाने आ गए हैं। बता दें ‘पगली हँसातिया’ गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

नई दिल्ली । भोजपुरी इंडस्ट्री अभी के समय में अपने शीर्ष पर है। भोजपुरी के गायक आए दिन  कोई न कोई अपना नया गाना रिलीज करते रहते हैं जो कुछ ही समय में वायरल भी हो जाते हैं। बता दें भोजपुरी गानों के सुनने वालो में भी काफी इजाफा हुआ है। खैर, भोजुपरी के स्टार गायक अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर से अपना जलवा दिखाते हुए नया गाना लेकर आए हैं। अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘पगली हँसातिया’ आज दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या खास है अरविंद ‘कल्लू’ के इस नए गाने में।

अरविंद अकेला कल्लू सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों के जरिए तहलका मचाते हुए आ रहे हैं और आज एक बार फिर अपने नए गाने ‘पगली हँसातिया’ के जरिए गर्दा उड़ाने आ गए हैं। बता दें ‘पगली हँसातिया’ गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर छाप छोड़नी शुरू भी कर दी है, अब ऐसा इसलिए है क्योंकि रिलीज के मात्र कुछ घंटे में ही 1 लाख व्यूज पार होने वाले हैं। वहीं इस लाजवाब गानें में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस और हॉट कलाकारा आस्था सिंह दिख रही हैं। गाने में आस्था सिंह वेस्टर्न कपड़ो में कहर ढा रही हैं तो अरविंद अकेला कल्लू भी कुछ कम नजर नही आ रहे हैं।


वहीं बात करें इस गाने के गायक की तो इसको गाया है खूद अरविंद अकेला कल्लू ने और इनका साथ शिवानी सिंह ने दिया है। इसके लिरिक्स लिखने का काम आशुतोष तिवारी ने किया है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। तो इस गाने के बोल की बात करें तो कुछ इस प्रकार हैं, ‘हमरा कइलो पा नाही…कि कहे काहे तारे चाहिए, जदी कै देब गबाही, ता दिहि कवन गवाही, एके मिलल रंगबाज़, भायिल बिया उड़नबाज़, नहीं फ़सा तिया….कि भइल पहिला पहिला प्यार नया मिलल बा ई यार, पगली हसा तिया…’।