newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai Rave Party Raid: SRK के बेटे आर्यन को आज मिल सकती है जमानत, 5 दूसरे आरोपियों की कोर्ट में होगी पेशी

Mumbai Rave Party Raid: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान (aryan khan) को मुंबई में हो रही क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उन्होंने रविवार की रात जेल में गुजारी।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान (aryan khan) को मुंबई में हो रही क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उन्होंने रविवार की रात जेल में गुजारी। इसके बाद सोमवार को उनकी पेशी होगी। आर्यन के लिए आज का दिन काफी खास है। उनका केस देश के जानें-मानें वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं।

सतीश मानशिंदे दायर करेंगे जमानत याचिका

सतीश मानशिंदे मुंबई के सेशंस कोर्ट में आज जमानत याचिका दायर करेंगे। उनकी एक दिन की NCB कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। सूत्रों की मानें, तो NCB उनकी जमानत का विरोध नहीं करने वाली है।

Aryan Khan

आज खत्म हो रही आर्यन की NCB कस्टडी 

आर्यन समेत 3 लोग गिरफ्तार हुए थे जिनकी NCB कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा भी आर्यन के साथ गिफ्तार हुए थे। सूत्रों की मानें तो अदालत में पेशी से पहले NCB इन तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

आर्यन ने कल की रात NCB जेल में ही गुजारी

आर्यन खान रविवार की रात NCB ऑफिस में ही गुजारनी पड़ी। सूत्रों की मानें तो रिवार देर रात भी आर्यन और अरबाज को आमने-सामने बैठाकर NCB अधिकारियों ने पूछताछ की है। जिसमें कई खुलासे हुए हैं।

उनके पास कोई ड्रग नहीं मिली -मानशिंदे

आर्यन खान की तरफ से वकील सतीश मानशिंदे पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे क्लाइंट का केस जमानती है। मैं जमानत की अर्जी दाखिल करता, लेकिन रविवार होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। मेरे क्लाइंट को आयोजकों ने बुलाया था। उनके पास क्रूज का टिकट भी नहीं था। उनके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा चुकी है। उसमें भी कुछ नहीं मिला। इसके अलावा मानशिंदे ने दलील दी कि NCB ने भी कहा है कि आर्यन के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। न ही उन्होंने किसी तरह की ड्रग्स ली हैं।