newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh Romantic Song Raja Ji Video: ऑफिस से आते ही आस्था सिंह के साथ पवन सिंह ने क्या ऐसा तगड़ा रोमांस देखकर, कहेंगे ”बाप रे बाप!”

Pawan Singh Romantic Song Raja Ji Video: पवन सिंह फ़िलहाल लोकसभा चुनावों में व्यस्त हैं। लेकिन उनका एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। ये गाना न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि इसने व्यूज के मामले में यूट्यूब पर झंडे भी गाड़े हैं। तो चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है। पवन सिंह एक बेहतरीन सिंगर है और उतने ही अच्छे अभिनेता भी हैं। पवन सिंह के कई गाने हैं जो ग्लोबली सुपरहिट हैं, इनमें पहले नंबर पर उनका गाया गाना ”लॉलीपॉप” है जो आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री के आइकोनिक गानों में से एक है। पवन सिंह फ़िलहाल लोकसभा चुनावों में व्यस्त हैं। लेकिन उनका एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। ये गाना न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि इसने व्यूज के मामले में यूट्यूब पर झंडे भी गाड़े हैं। तो चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।

वायरल हो रहा पवन सिंह का गाना

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का एक गाना इन दिनों इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है ”राजा जी” ये गाना पिछले साल 2023 में आया था। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को यूट्यूब पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

गाने के वीडियो में पवन सिंह ऑफिस में काम करते दिखाई देते हैं। तभी आस्था सिंह उन्हें कॉल कर के बुलाती हैं। आस्था सिंह के बुलाने पर पवन घर आते हैं और इसके बाद आस्था पर वो प्यार लुटाते नजर आते हैं। पवन सिंह आस्था के साथ जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में हरी साड़ी और व्हाइट ब्लाउज़ में आस्था बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नीले कोट में पवन सिंह बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। वीडियो में आस्था और पवन की केमिस्ट्री देखने लायक है। तो अगर अभी तक अपने ये गाना नहीं सुना है तो जरूर सुनिए।