newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

56 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने प्रकाश राज, सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें हुई Viral

Prakash Raj: इंडस्ट्री में दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले प्रकाश राज को 45 की उम्र में पोनी से प्यार हुआ था जिसके बाद दोनों साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रकाश और उनकी पत्नी पोनी एक फिल्म के सेट पर मिले थे उसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली।

नई दिल्ली। ‘सिंघम’, ‘वॉन्टेलड’ जैसी फिल्मों में दमदार विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टशर प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधे हैं। प्रकाश राज की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन वायरल तस्वीरों में एक्टर को दूल्हा बने हुए देख सकते हैं। दरअसल, 11 साल पहले पोनी वर्मा से शादी की थी। अपने इस रिश्ते के 11 साल पूरा होने का जश्न एक्टर अनौखे तरीके से मनाया। प्रकाश राज ने अपने पत्नी से बच्चों के सामने दोबारा शादी की। एक्टर के दोबारा शादी करने की वजह भी उनके बच्चे ही थे। बच्चों के कारण ही इस खास मौके पर उन्होंने दोबारा शादी की जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

PRAKASH.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिन्हें शेयर करते हुए उन्होंने इस बारे में जानकारी दी की वो एक बार फिर अपनी पत्नी पोनी से शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी दोबारा शादी का कारण उनका बेटा वेदांत है क्योंकि वो हमारी शादी होते हुए देखना चाहता था। पारिवारिक पल…एक्टर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्हें बच्चों के साथ देखा जा सकता है। एक तस्वीार में एक्टएर अपनी पत्नीय को Kiss करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

PRAKASH.

पोनी से 45 की उम्र में शादी की थी।

इंडस्ट्री में दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले प्रकाश राज को 45 की उम्र में पोनी से प्यार हुआ था जिसके बाद दोनों साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रकाश और उनकी पत्नी पोनी एक फिल्म के सेट पर मिले थे उसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। पोनी से शादी के लिए प्रकाश अपनी पहली पत्नी ललीता कुमारी से 2009 में अलग हो गए थे।