Connect with us

मनोरंजन

Happy Birthday Bruce Lee: महज 32 साल की उम्र में पानी पीने से गवा दी थी जान, मृत्यु के बाद तीन फिल्में भी हुई थी रिलीज

Happy Birthday Bruce Lee: चीनी हांगकांग अभिनेता ब्रूसली को कई लोग 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार मानते हैं। इनके बच्चे अभिनेता ब्रैनडन ली और अभिनेत्री शैनन ली है। ब्रूस ली को इनके एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाना जाता था

Published

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता और मार्शल आर्ट्स के लेजेंड ब्रूस ली भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन लोगों के दिल में आज भी है। लोग आज भी उन्हें याद करते है। ब्रूस ली का जन्म 27 नवंबर 1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में हुआ था। चीनी हांगकांग अभिनेता ब्रूसली को कई लोग 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार मानते हैं। इनके बच्चे अभिनेता ब्रैनडन ली और अभिनेत्री शैनन ली है। ब्रूस ली को इनके एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाना जाता था, ये मार्सल आर्ट के महारथी थे। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

मरने के बाद 3 फिल्में रिलीज हुई

मार्शल आर्ट्स के सरताज कहे जाने वाले ब्रूस ली ने अपने करियर में सिर्फ 7 हॉलीवुड फिल्में की है। इसमें से तीन फिल्में उनके मरने के बाद रिलीज हुई फिर भी दर्शकों द्वारा इन फिल्मों को खूब पसंद किया गया। ब्रूस ली की मौत को लगभग 50 साल हो चुके है फिर भी उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। अपनी मौत के इतने सालो बाद भी वो एक चर्चित चेहरा है। मार्सल आर्ट का दूसरा नाम ब्रूस ली ही कहा जाता है। ब्रूस ली की कमी आज भी दुनिया में महसूस की जाती है।

कम उम्र में गवाई जान

महज 32 साल की उम्र में ही ब्रूस ली की मौत हो गई थी इनकी मौत के पीछे की कई गुत्थी थी जो धीरे-धीरे करके खुलती गई। अभी हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रूस ली की मौत पानी के अधिक सेवन से हुई थी। साल 1973 को हांगकांग में इनकी मृत्यु हुई थी। पहले उस दौरान उनकी मौत की वजह सेरेब्रल एडिमा बताई गई थी, जो कि ब्रेन के सूजन का कारण था। लेकिन अभी के शोधकर्ताओं का कहना है कि उनकी पानी के अधिक सेवन से हुई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रूस ली के पानी का सेवन अधिक करने से हुई थी क्योंकि पानी अधिक मात्रा में बाहर नहीं आ पाता है जिसके कारण हाइपोनेट्रिमिया हो जाता है और इससे व्यक्ति कम उम्र में जान गवा देता है। शायद यही वजह रही की ब्रूस ली ने भी महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement