newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Avatar 2 Box Office Collection: हिन्दू पौराणिक ग्रंथ पर आधारित अवतार 2 की कमाई सुन हो जाएंगे हैरान, कांतारा और आरआरआर जैसी फिल्म हुई पीछे

Avatar 2 Box Office Collection: जेम्स कैमेरॉन को अवतार 2 फिल्म का आइडिया हिन्दू के पौराणिक ग्रंथों से आया था जहां वर्णित भगवान विष्णु के अवतार से ही जेम्स कैमेरॉन ने फिल्म का नाम अवतार रखा था। अवतार 2 की रिलीज़ का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और अब फिल्म सिनेमाघर में लग गई है। यहां हम अवतार 2 फिल्म के पहले वीकेंड के, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस हफ्ते जब तमाम हिंदी फिल्में और भारतीय फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयीं हैं। ऐसे में अवतार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग जमाया हुआ है। अवतार 2 लगातर बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। अवतार 2 को जेम्स कैमेरॉन ने बनाया है। अवतार 2 फिल्म में वीएफएक्स की शानदार प्रस्तुति है। 3डी और अन्य वर्ज़न में इस फिल्म को देखने के अपने मज़े हैं। भारतीय दर्शक भी इस हॉलीवुड फिल्म के दीवाने हैं। जेम्स कैमेरॉन को अवतार 2 फिल्म का आइडिया हिन्दू के पौराणिक ग्रंथों से आया था जहां वर्णित भगवान विष्णु के अवतार से ही जेम्स कैमेरॉन ने फिल्म का नाम अवतार रखा था। अवतार 2 की रिलीज़ का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और अब फिल्म सिनेमाघर में लग गई है। यहां हम अवतार 2 फिल्म के पहले वीकेंड के, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

अवतार 2 के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने रिलीज़ के पहले दिन में ही करीब 41 करोड़ रूपये का कारोबार भारत में किया। 41 करोड़ रूपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने, रिलीज़ के दूसरे दिन करीब 45 करोड़ रूपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिन में करीब 86 करोड़ रूपये का कारोबार भारत में किया । वहीं हम अगर इस फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने तीसरे दिन भी करीब 46 करोड़ रूपये से ऊपर का कारोबार किया है। इस हिसाब से इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 132 करोड़ रूपये के आसपास रहा है। अपने पहले वीकेंड में फिल्म ने कुल 152 करोड़ रूपये के आसपास का ग्रॉस कलेक्शन, भारत से किया है।

अगर ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तीन दिन में करीब 3598 करोड़ रूपये की अप्रतिम कमाई की है। इस फिल्म ने डॉक्टर स्ट्रेंज के कलेक्शन को पीछे कर दिया है। 2009 में रिलीज़ हुई अवतार ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन इस बार फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन से शुरुआत की है। अवतार 2 ने बिहार जैसे राज्यों से भी बेहतरीन कमाई की है। फिल्म ने भारत में ही अकेले 132 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है। देखना ये होगा कि आने वाले समय में फिल्म और कौन से रिकॉर्ड ब्रेक करती है। अवतार के पहले पार्ट का कलेक्शन 3 बिलियन डॉलर के आसपास था, वहीं अब अवतार 2 अपने पहले पार्ट के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करेगी। अवतार 2 का बजट करीब 2000 करोड़ रूपये के आसपास था।