newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Munmun Dutta: दीपिका के सपोर्ट में आईं बबीता जी, मुनमुन ने दिखाए बेशर्म रंग गाने में कातिलाना मूव्स

Munmun Dutta: जहां लोग उनके कपड़े बदलने के लिए मांग कर रहे हैं तो वहीं कुछ इस गाने को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं उनका ऐसा मानना हैं कि रंग से कुछ नहीं होता हैं। इन सब लड़ाई में कई सेलेब्स भी साथ हैं वहीं टीवी की दुनिया से भी दीपिका के इस गाने के समर्थन में हाथ उठा हैं। आइए बताते हैं

नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया पर काफी गरमा-गर्मी बनी हुई हैं। यहां शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण  के गाने बेशर्म रंग को लेकर काफी कोहराम मचा हुआ हैं। इस गाने को लेकर यूजर्स दो गुट में तबदील हो गए हैं। एक तरफ इस गाने को सपोर्ट करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस गाने के काफी विरोधी भी हैं। बेशर्म गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकनी पहनने पर विवाद चल रहा हैं। जहां लोग उनके कपड़े बदलने के लिए मांग कर रहे हैं तो वहीं कुछ इस गाने को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं उनका ऐसा मानना हैं कि रंग से कुछ नहीं होता हैं। इन सब लड़ाई में कई सेलेब्स भी साथ हैं वहीं टीवी की दुनिया से भी दीपिका के इस गाने के समर्थन में हाथ उठा हैं। आइए बताते हैं –

मुनमुन दत्ता ने दिखाए मूव्स

इस गाने को हर कोई अलग-अलग तरह से सपोर्ट कर रहा हैं कोई कुछ लिख कर तो कोई इस गाने में डांस करके दीपिका और शाहरुख के गाने को सपोर्ट कर रहे हैं। टीवी जगत की फेमस बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने भी इस गाने को अपने अंदाज में सपोर्ट किया है। दरअसल, उनका इस गाने में डांस का वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्ट्रेस ने इसमें अपने शानदार मूव्स दिखा के लोगों का दिल जीत लिया। मुनमुन दत्ता के आउटफिट की बात करें तो इन्होंने इस वीडियो में ब्राउन कलर की शिमरी ड्रेस पहना हैं जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही हैं। एक्ट्रेस से फैंस की आंखें नहीं हट रही हैं।

शिवांगी जोशी और हिना खान ने भी दिखाएं मूव्स

मुनमुन दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के रोल में नजर आ रही हैं। मुनमुन के अलावा टीवी जगत की दो अभिनेत्री शिवांगी जोशी और हिना खान ने भी इस गाने में अपने कातिलाना अंदाज को पेश किया। इन दोनों के डांस को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। इन दोनों के आउटफिट की बात करें तो शिवांगी जोशी ने जहां भगवा कलर का आउटफिट पहना वहीं हीना शानदार शिमरी आउटफिट में नजर आईं।