newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव नजर आएं Indian Idol 12 के सेट पर, वीडियो में देखिए सभी ने जमकर मचाया धमाल

‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जारा रे’ (Bachpan ka Pyaar Mera Bhool Nahi Zana Re) गाना गाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले सहदेव दिरदो (Sahadev Dirdo) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वो अब इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सेट पर नजर आएं।

नई दिल्ली। ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जारा रे’ (Bachpan ka Pyaar Mera Bhool Nahi Zana Re) गाना गाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले सहदेव दिरदो (Sahadev Dirdo) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वो अब इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सेट पर नजर आए हैं। दरअसल, वो शो पर रैपर बादशाह (Badshah) के साथ सेट पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ परफॉर्मेंस भी दी। उनके परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

sehdev bachpan ka pyar

दरअसल, शो के होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सहदेव अपने वायरल सॉन्ग को गाते हुए नजर आते हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर शो कंटेस्टेंट्स समेत जज भी झूमते हुए दिखाई दिए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा- ‘#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ।’ जब से ये वीडियो सामने आया है तब से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। वो ही नहीं बल्कि शो की टीम भी उनके साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आएं।

इससे पहले बादशाह ने सहदेव के साथ फोटो शेयर की थी, जो खूब काफी वायरल हुई थी। बादशाह ने ये तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में बादशाह और सहदेव दिरदो साथ नजर आ रहे हैं। दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को फैंस काफी पसंद किया था। जिसे शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा- ‘बचपन का प्यार, बहुत जल्द आने वाला है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

बादशाह और सहदेव साथ एक गाने में नजर आने वाले हैं। सभी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही लोग बादशाह की तारीफ भी कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सहदेव को काम करने का मौका दिया। इससे सहदेव को मदद तो होगी ही साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखर कर आएगी।