newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान ने करीना कपूर को बजरंगी भाईजान 2 से निकला, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री ?

Bajrangi Bhaijaan 2: अब दर्शक दोनों को बड़ी स्क्रीन पर आने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान फिल्म को लेकर व्यस्त है। दोनों ही फिल्म सलमान खान की इस साल की बड़ी फिल्म में से एक है। वहीं बजरंगी भाईजान फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। सलमान खान एक ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्में जब आती हैं तो सिनेमाघर में दर्शकों की लाइन लग जाती हैं। आप सब ने उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान देखी भी होगी और पसंद भी की होगी। बजरंगी भाईजान फिल्म में सलमान खान के साथ आपने करीना कपूर को भी देखा था। इससे पहले बॉडीगार्ड फिल्म में भी दोनों ने एक साथ काम किया था। दोनों ही स्टार की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। और अब दर्शक दोनों को बड़ी स्क्रीन पर आने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान फिल्म को लेकर व्यस्त है। दोनों ही फिल्म सलमान खान की इस साल की बड़ी फिल्म में से एक है। वहीं बजरंगी भाईजान फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

आज से कुछ दिन पहले हमने आपको इस खबर की जानकारी दी थी कि बजरंगी भाईजान 2 बहुत जल्द बनने वाली है। हमने आपको ये भी बताया था कि राइटर विजेंद्र प्रसाद ने कहानी लिख लिया है और वो जल्द ही सलमान खान को सुनाने वाले हैं। जैसे ही सलमान खान फिल्म को शूटिंग करने की डेट देंगे बजरंगी भाईजान 2 की शूटिंग की शुरुआत हो जाएगी।

लेकिन अब कुछ खबरें ऐसी हैं जो आपको उदास कर सकती हैं। असल में खबरें आ रही हैं कि बजरंगी भाईजान 2 फिल्म का पार्ट करीना कपूर रहने वाली नहीं हैं। इन खबरों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। सलमान खान, साऊथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म कर रहे हैं और दर्शक उन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी कर रहे हैं और वहीं खबरें ऐसी हैं कि बजरंगी भाईजान 2 का पार्ट भी पूजा हेगड़े हो सकती हैं।

अगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को फिल्म में लिया है। हालांकि अभी पूजा की तरफ से कोई ऑफिसियल फैसला नहीं लिया गया है लेकिन पवन पुत्र भाईजान फिल्म में करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को शामिल करने की कोशिश चल रही है। फ़िलहाल किसी का भाई किसी की जान फिल्म में सलमान व्यस्त हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि पवनपुत्र भाईजान फिल्म में करीना शामिल होंगी या फिर नहीं।