newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से जंग : प्रियंका चोपड़ा मदद के लिए आईं आगे, इतना किया दान

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को अपना समर्थन देने के चलते कई चैरिटी में अपना योगदान दिया है।

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को अपना समर्थन देने के चलते कई चैरिटी में अपना योगदान दिया है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज सहित और भी कई संस्थाओं में पैसे जमा कराए हैं।

pri nick

प्रियंका ने लिखा, “ये संगठन कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करके असाधारण काम कर रहे हैं। वे भूखों को खाना खिला रहे हैं, चिकित्सकों को अपना समर्थन दे रहे हैं और कम आय व बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन जगत में हमारे सहयोगियों की मदद कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “निक और मैंने यूनीसेफ, फिडिंगअमेरिका, गूंज, डॉक्टरविदआउटबॉडर्स, नोकिडहंगरी, गिवइंडिया और सगफत्रा, आईएएचवी, असीमा और पीएम-केयर्स जैसी संस्थाओं में अपना सहयोग दिया है।”

प्रियंका ने इन संगठनों का शुक्रिया अदा किया और कहा, “इन्हें भी आपके साथ की जरूरत है और हम आपको भी दान देने के लिए कहेंगे। मैंने अपनी स्टोरी के साथ हर एक संगठन का लिंक दे दिया है,कोई भी दान छोटा नहीं होता। हम इसे हराने में साथ में मिलकर दुनिया की मदद कर सकते हैं।”