
नई दिल्ली। बसंत लगते ही सभी लोग होली का इंतजार करते हैं और होली बिना भोजपुरी के अधूरी लगती है क्योंकि भोजपुरी सिनेमा के होली सॉन्ग बहुत ही अतरंगी होते हैं और सभी को पसंद आते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने साल का पहला होली सॉन्ग “बऊराइल बा देवरवा” रिलीज किया है लेकिन अब खेसारी लाल यादव ने अपना होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जो आते ही छा गया है तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है और इस गाने को लेकर पब्लिक क्या बोलती है।
नए गाने से छाए खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल ने अपना पहला होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गाने का नाम है- खाली उहे रंगेला। गाने में खेसारी होली के रंगों के साथ नीलम गिरी के साथ रोमांस कर रहे हैं। गानें में भांग और ग्लैमर दोनों का तड़का देखने को मिलेगा। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं। गाने को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक गाने पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस भी गाने पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
डंस का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक यूजर ने लिखा- पत्थर पीस कर कभी मैदा नहीं हुआ जो खेसारी लाल यादव जी को झुका दे कोई पैदा नहीं हुआ। एक दूसरे यूजर ने लिखा- असर कइले बा सब खेसरिया के गाना। एक अन्य ने लिखा- आई हो दादा होली में पियले बा जादा ..एगो मोर बा बातार। खाली उहे रंगेला।पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो कुछ दिन पहले ही खेसारी की फिल्म डंस का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर में एक्टर जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे है।ट्रेलर में एक्टर का पहला लुक ही कुल्हाड़ी के साथ है। सभी लोग ट्रेलर की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।