newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रुद्र शक्ति की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने लिया इस खास शख्शियत का आशीर्वाद, वीडियो कर देगा भावुक

Bhojpuri Actress Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अक्षरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास:

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में अक्षरा सिंह की लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अक्षरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास :

क्या है अक्षरा की वीडियो में खास:

अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस फेमस किन्नर पूजा शर्मा से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। पूजा बार बार अपने आंचल से अक्षरा की बलायें उतारकर उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह की इन दिनों अपनी फ़िल्म रुद्र शक्ति का प्रमोशन कर रही हैं और उसी सिलसिले अक्षरा पूजा से भी मिली और उनका आशीर्वाद लिया।

अक्षरा ने इस प्रमोशन से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ कर्ल बाउंसी हेयर और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस का हुस्न देखते ही बन रहा है। लंबे ईयररिंग और चूड़ियों के साथ काली बिंदी अक्षरा सिंह की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। अक्षरा की ये फिल्म सावन के महीने में रिलीज की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं।