newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Best South Indian Hindi Dubbed Movies On OTT: 2022 में साऊथ में रिलीज़ हुई बेहतरीन फिल्मों को हिंदी में इस ओटीटी प्लेटफार्म पर देखें

Best South Indian Hindi Dubbed Movies on OTT: यहां हम साउथ की उन कुछ फिल्मों के नाम बताने वाले हैं जो 2022 में रिलीज़ हुई, और जिनका हिंदी डब वर्जन आप ओटीटी के इन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। चलिए जानते हैं साल 2022 में हिंदी में रिलीज़ हुई साउथ की वो मूवी जिन्हें आप पसंद करने वाले हैं।

नई दिल्ली। सिनेमाघर में फिल्में चल नहीं रही हैं। लेकिन वहीं ओटीटी पर फिल्म और वेब सीरीज की चर्चा काफी ज्यादा है। हर कोई ओटीटी पर फिल्म और वेब सीरीज देखना चाहता है और देखना पसंद भी करता है। ओटीटी पर ऐसी कई मूवी और सीरीज मिल जाएगीं जो आपका मनोरंजन तो करेंगी ही साथ ही साथ आपको बांधे भी रखेंगी। आजकल ओटीटी पर साउथ का जलवा है। साउथ की फिल्म हिट भी हो रही हैं और लोग उन्हें देखना भी पसंद कर रहे हैं। यहां हम आपको 2022 में रिलीज़ हुई साउथ की उन फिल्म के नाम बताने वाले हैं जो काफी लोगों की पसंदीदा फिल्मो में से रही हैं और अगर आप इन्हें देखते हैं तो ये फिल्में आपको भी पसंद आ सकती हैं। यहां हम साउथ की उन कुछ फिल्मों के नाम बताने वाले हैं जो 2022 में रिलीज़ हुई, और जिनका हिंदी डब वर्जन आप ओटीटी के इन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। चलिए जानते हैं साल 2022 में हिंदी में रिलीज़ हुई साउथ की वो मूवी जिन्हें आप पसंद करने वाले हैं।

कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)

साउथ की ये फिल्म एक डॉक्टर की कहानी है जो भगवान के रहस्यों को जानना चाहता है। इसमें भारतीय इतिहास और अध्यात्म को दिखाया गया है। इस मूवी को आप ज़ी5 (Zee5) पर हिंदी में देख सकते हैं। जब ये फिल्म रिलीज़ हुई थी तो लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन फिल्म से ज्यादा इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला था। ये एक बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है।

पोन्नियन सेलवन 1 (Ponniyin Selvan 1)

साउथ की इस फिल्म में भारतीय इतिहास की कहानी है। जिसमें 1000 वर्षों तक चोल वंश साम्राज्य की कहानी को दिखाया है। कैसे वो उदय हुआ कैसे उसपर ग्रहण लगे। ये सब इस फिल्म में आप देख सकते हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म जिसे मणिरत्नम जैसे महान डायरेक्टर ने बनाया है। इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज़ किया गया और सिनेमाघर में फिल्म ने काफी कमाई की है और अब इस फिल्म को ओटीटी पर 18 नवंबर तक अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जा सकता है।

मेजर (Major)

2022 में आई फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को सिनेमाघर में बहुत पसंद किया है और जिसने भी फिल्म को देखा वो इसकी तारीफ करता रहा। ये एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो की आपको हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

गार्गी (Gargi)

ये एक लड़की की कहानी है जो अपने पिता को एक रेप के केस से बरी कराना चाहती है जिसमें उसका साथ एक जूनियर वकील देता है। इस फिल्म में साईं पल्ल्वी ने मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन ये फिल्म आपका ध्यान खींचने वाली है। इसमें आपको बेहतरीन सस्पेंस भी देखने को मिलता है। साउथ की इस हिंदी डब मूवी “गार्गी” को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

777 चार्ली (777 Charlie)

ये एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी लाइफ में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। नशा और अकेलापन सबका शिकार ये लड़का हो चुका है और तभी इसकी जिंदगी में एक कुत्ता आता है, जिसका नाम है चार्ली। इस फिल्म में एक कुत्ते और आदमी के प्यारे संबंध को दिखाया है जिसे आप हिंदी में वूट और अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। ये फिल्म आपको मज़े देती है और इमोशनली मजबूत भी बनाती है।

जन गण मन (Jana Gana Mana)

इस फिल्म में कई सारे सामाजिक पहलुओं पर बात की गई है। एक कॉलेज में एक प्रोफ़ेसर का मर्डर हो जाता है जिसे पता लगाने के लिए एक पुलिसवाला और प्रोफेसर पूरी ताकत लगा देते हैं। साउथ मूवी जन गण मन को भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये फिल्म दर्शकों की सोच से बहुत ऊपर की बात करती है।

सीतारामम (Sitaramam)

ये एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म है। जिसे हिंदी और साउथ की सभी भाषाओं में प्यार मिला है। इसमें आपको रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान देखने को मिलते हैं। साऊथ की हिट फिल्म सीतारामम को आप अमेज़ॉन प्राइम पर देख सकते हैं। रोमांटिक फिल्मों के शौक़ीन के लिए ये एक बेस्ट फिल्म होने वाली है।

विक्रम (Vikram)

इस फिल्म के किरदार और बैकग्राउंड म्यूसिक के लिए तो ये फिल्म देखनी ही चाहिए। इसके अलावा जिस तरह का फिल्म में क्लाइमैक्स है और जिस तरह से फिल्म में एक्टिंग की गई है वो सब आपको चौंका देती है। जिसने भी अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है। उसे साउथ की फिल्म विक्रम को हिंदी में देखने का अच्छा मौका है। इस फिल्म को आप हिंदी में अमेज़ॉन प्राइम पर देख सकते हैं।

केजीएफ 2 (KGF 2)

अगर आपने केजीएफ देखी है तब तो आप केजीएफ 2 जरूर देखनी चाहिए। वैसे तो ज्यादातर लोगों ने इस फिल्म को देख लिया है। लेकिन अगर आप दोबारा से रॉकी भाई को देखना चाहते हैं तो आप इसे हिंदी में अमेज़ॉन प्राइम पर देख सकते हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसकी शुरुआत से लेकर अंत सबकुछ बेहतरीन है और आपको चौंका कर रखता है।

आरआरआर (RRR)

जिसने भी अब तक आरआरआर को नहीं देखा है उसे अब इसे हिंदी में ओटीटी प्लेटफार्म पर जरूर देख लेना चाहिए। क्योंकि ये फिल्म साउथ की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की पसंदीदा फिल्म में से एक बन गई है। इस फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। साउथ की ये फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में डंका बजाया है।