newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salim Ghouse: नहीं रहे Bharat Ek Khoj एक्टर सलीम गौस, 70 साल की उम्र में हुआ निधन

Salim Ghouse:एक्टर शारिब हाशमी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा-पहली बार गौस साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। उनका काम लाजवाब था। सलीम गौस का करियर सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने टीवी में भी काम किया है।

नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों में विलेन का रोल प्ले कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर सलीम गौस हमारे बीच नहीं रहे हैं। एक्टर ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस लगी हैं। सलीम गौस का यूं अचानक चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।एक्टर ने हिंदी के अलावा कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा एक्टर ने थियेटर और टीवी में भी काम किया है और वो एक निर्देशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उनके जाने से हर कोई हैरान है और शोक व्यक्त कर रहा है।

आज हुआ एक्टर का निधन

एक्टर शारिब हाशमी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा-पहली बार गौस साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। उनका काम लाजवाब था। सलीम गौस का करियर सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने टीवी में भी काम किया है। इसके अलावा वो डबिंग कलाकार भी रह चुके हैं। उन्होंने ये जो है जिंदगी, सुबह, भारत एक खोज, एक्स जोन और संविधान जैसे टीवी शो में काम किया है। एक्टर को असल पहचान भारत एक खोज सीरीज में राम, कृष्णा और टीपू सुल्तान का रोल प्ले कर मिली थी। इसके अलावा सलीम ने फेमस टीवी शो वागले की दुनिया में भी काम किया था। एक्टर अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टर ने डिसीवर्स और द परफेक्ट मर्डर जैसी इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है।

स्वर्ग-नरक से किया हिंदी सिनेमा में डेब्यू

बात करें हिंदी सिनेमा की तो सलीम ने कई फिल्मों खलनायक का रोल प्ले किया है। उन्होंने एक्स, वेल डन अब्बा, स्वर्ग-नरक, सारांश, शपथ और कोयला जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा साल 1993 में एक्टर ने  मणिरत्नम की फिल्म थिरुडा थिरुडा में भी काम किया है। एक्टर की हिंदी करियर की शुरुआत फिल्म स्वर्ग-नरक से हुई थी।