newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

NCB ने ड्रग्स मामले में भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को भी किया गिरफ्तार, गांजा लेने की बात कबूली

Drugs Case NCB: गिरफ्तारी के बाद भारती(Bharti Singh) की मां उनसे मिलने के लिए रात को एनसीबी(NCB) ऑफिस पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गयी। बता दें कि आज भारती सिंह को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर सर्च के दौरान गांजा बरामद किया गया था। जिसके बाद भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। पूछताछ में जहां पहले भारती सिंह ने गांजा के सेवन की बात कबूली तो वहीं बाद में उनके पति हर्ष ने भी गांजा लेने की बात को कबूल कर लिया। बता दें कि NCB ने शनिवार शाम को भारती सिंह को उनके कबूलनामे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं हर्ष भी अब पुलिस की हिरासत में हैं। गौरतलब है कि हर्ष के कबूलनामे के बाद NCB ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल भारती के अंधेरी वाले घर और उनके दो और ठिकानों पर NCB ने छापेमारी की थी। जो वर्सोवा और लोखंडवाला में है। इस छापेमारी में उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बता दें कि हर्ष की गरिफ्तारी की पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है।

Bharati singh Mask LSD

मालूम हो कि NCB ने भारती और हर्ष के नौकर से भी पूछताछ की थी। उन दोनों ने जहां से ड्रग्स मंगवाया उस सोर्स का पता भी एनसीबी ने लगा लिया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद भारती की मां उनसे मिलने के लिए रात को एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गयी। बता दें कि आज भारती सिंह को कोर्ट में पेश किया जायेगा। अब कोर्ट उनपर क्या फैसला सुनाता है यह देखने वाली बात होगी।

Harsh Limbachiya Bharti singh

वहीं NCB के एक्शन की बात करें तो 21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और  Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा था।

आपको बता दें कि भारती सिंह के जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें दो घरों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इतना ही नहीं NCB की पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है। भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।