newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh:12 दिन के बच्चे को छोड़कर वापस काम पर लौटीं भारती सिंह, कहा- खूब रोईं हूं

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह को दोबारा सेट पर देखा गया। जहां वो बिल्कुल पहले जैसे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी के सामने कई पोज दिए और खूब सारी बातें भी की। इसी दौरान भारती सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि आज सुबह उठते ही खूब रोईं हूं

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया 3 अप्रैल को माता-पिता बन चुके हैं। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। भारती सिंह ने अपनी और हर्ष की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और लिखा था- बेबी बॉय। माता-पिता बनने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही बेहद खुश हैं। अब खबरें आ रही हैं कि भारती सिंह वापस काम पर लौट चुकी हैं। कॉमेडियन ने 12 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। अब वो दोबारा बिना आराम किए काम पर लौट आई हैं।

वापस काम पर लौटीं भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह को दोबारा सेट पर देखा गया। जहां वो बिल्कुल पहले जैसे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी के सामने कई पोज दिए और खूब सारी बातें भी की। इसी दौरान भारती सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि आज सुबह उठते ही खूब रोईं हूं क्योंकि अपने 12 दिन के बच्चे को घर छोड़कर आई हूं लेकिन क्या ही कर सकते हैं। काम तो काम ही होता है..करना ही पड़ेगा। इस बयान के बाद भारती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारती ने पैपराजी से ये भी कहा कि वो जल्द ही सबको मीठा भी खिलाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


रणबीर-आलिया को दी खूब-खूब बधाई

भारती पहले की तरफ बिल्कुल ही हंसमुख अंदाज में नजर आईं। पैपराजी ने उन्हें रणबीर और आलिया की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि रणबीर और आलिया को बहुत बहुत बधाई..। हमें शादी में बुलाया गया था लेकिन हम जा नहीं पाए क्योंकि हमारा बच्चा अभी बहुत छोटा है। गौरतलब है कि अभी तक भारती सिंह के पहले बच्चे की फोटो सामने नहीं आई है लेकिन फैंस ने फोटोज को एडिट कर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर भारती और एक बच्चे की फोटो खूब वायरल हुई थी और कहा गया था कि ये कॉमेडियन के बच्चे की पहली झलक है।