newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bheed Box Office Collection Day 2: अनुभव सिन्हा की फिल्म Bheed के लिए “बहुत कठिन है डगर पनघट की”

Bheed Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, और पंकज कपूर जैसे कलाकार रखने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सूखा पड़ा हुआ है। दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर जा रही है लेकिन टिकट किसी दूसरी फिल्म की खरीद रही है। अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले शुक्रवार को न्यूनतम ओपनिंग ली थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन भी कुछ ख़ास नहीं रहा है। यहां हम भीड़ फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। अनुभव सिन्हा और राजकुमार राव की फिल्म के कलेक्शन की राह बड़ी मुश्किल है। उनकी फिल्म भीड़ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के वक़्त ही फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। वहीं फिल्म के कलेक्शन में कुछ ख़ास इजाफा नहीं दिख रहा है। राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, और पंकज कपूर जैसे कलाकार रखने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सूखा पड़ा हुआ है। दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर जा रही है लेकिन टिकट किसी दूसरी फिल्म की खरीद रही है। अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले शुक्रवार को न्यूनतम ओपनिंग ली थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन भी कुछ ख़ास नहीं रहा है। यहां हम भीड़ फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें भीड़ फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन में मात्र 29 लाख रूपये के आसपास का बिजनेस किया है। वहीं अगर दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 70 से 80 लाख रूपये के आसपास ही है। यानी कि अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बहुत मुश्किल से फिल्म दो दिन में 1 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर पाई है।

राजकुमार राव की फिल्म के अपेक्षा कीनू रीव्स की फिल्म जॉन विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर शुक्रवार के ही कलेक्शन की ही बात करें तो करीब 2 करोड़ 60 लाखे के आसपास का कलेक्शन जॉन विक ने किया था। वहीं शुक्रवार को भीड़ मात्र 70 – 80 लाख रूपये के बीच में सिमट गई है। शनिवार को जब भीड़ ने 37 लाख रूपये के आसपास का कलेक्शन किया तभी जॉन विक का कलेक्शन करीब 5 करोड़ 65 लाख रूपये के आसपास रहा है। अनुभव सिन्हा की फिल्मोग्राफी के लिए ये आंकड़े अच्छे नहीं हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्म अनेक भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी जिसे उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ बनाया था।

करीब 25 से 30 करोड़ रूपये में बनी फिल्म भीड़ बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत का पैसा वसूल करते हुए भी नहीं दिख रही है। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 5 करोड़ भी पार कर जाए तो काफी बड़ी बात होगी। इस फिल्म के पास अपनी लागत वसूल करने के सिर्फ कुछ ही दिन थे जो इसने लगभग गवां दिए। क्योंकि आने वाले दिनों में अजय देवगन की भोला रिलीज़ होने वाली है और लोगों के दिलों में भोला को लेकर उत्सुकता ज्यादा है ऐसे में इनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव कर पाना भी मुश्किल है।