newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हाथ में सिंदूर लिए मेहरारू ढूंढते दिखे खेसारी लाल यादव, एक्टर के सॉन्ग “एगो बात बताई” ने पार किए 100 मिलियन व्यूज

Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav’s song Ego Baat Batai crosses 100 million views: खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस का दिल से आभार जताया है, गाने को इतना प्यार देने के लिए। खेसारी अपने गाने एगो बात बताई की बात कर रहे हैं, जो 4 महीने पहले रिलीज हुआ था।

नई दिल्ली। भोजपुरी के युवा सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की एक्टिंग और गानों का हर वर्ग दीवाना है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग खेसारी के गानों को खूब पसंद करते हैं। बिना खेसारी के गानों के शादी को अधूरा माना जाता है क्योंकि उनके गाने इतने ज्यादा एंटरटेनिंग होते हैं कि शादी में चार-चांद लग जाते हैं। अब खेसारी के एक गाने ने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

100 मिलियन व्यूज के पार गाना

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस का दिल से आभार जताया है, गाने को इतना प्यार देने के लिए। खेसारी अपने गाने एगो बात बताई की बात कर रहे हैं, जो 4 महीने पहले रिलीज हुआ था। अब गाने को सोशल मीडिया पर अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। गाने को 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, और गाना छा गया है। खेसारी ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और कैप्शन में लिखा है- लव यू लव यू लव यू इस बेसुमार मोहब्बत के लिए। फैंस भी गाने की सक्सेस को देखकर खुश हैं और खेसारी लाल यादव की तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roshan Singh (@roshansrkmusic)


फैंस दे रहे खेसारी को बधाई

एक यूजर ने लिखा- सुपरहिट ” एगो बात बताई। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बधाई हो भैया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ई साल में आपका हो जलवा है बॉस। एक यूजर ने लिखा- हम खेसारी भैया को ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार मानते हैं। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती 7 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर ने एक आर्मी अफसर का रोल प्ले किया है और ट्रेलर में दुश्मनों का खात्मा करते दिख रहे हैं।