newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yash Kumar: बांहों में भरकर पत्नी की खूबसूरती का बखान करते दिखे यश कुमार, नया गाने “लागे नाहीं टोना’ जगा देगा सोया हुआ रोमांस

Bhojpuri actor Yash Kumar and Preeti Maurya’s song “Laage Naahi Tona” released:इस गाने को यश की पत्नी निधि झा ने प्रोड्यूस किया है। गाने के रिलीज के साथ ही इसे खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- बहुत शानदार गाना यश भैया।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार सिंह के जलवे आज भी बरकरार है। आए दिन एक्टर का नया गाना रिलीज होते रहता है। कल ही एक्टर की फिल्म दत्तक पुत्र का नया गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम था ‘नेहिया के डरिया’। गाने को फैंस से खूब प्यार मिला। अब यश कुमार नए रोमांटिक गाने के साथ दस्तक दे चुके हैं, जिसे आज ही रिलीज किया गया है। गाने में एक्टर अपनी पत्नी की खूबसूरती की तारीफ करते दिख रहे हैं। ये गाना सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा के गाने कितनी सुंदर हो के जैसा है। तो चलिए जानते हैं कि गाने को कहां रिलीज किया गया है और गाने में क्या खास है।


पति-पत्नी का रोमांस जीत लेगा दिल

यश कुमार ने अपना नया गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिसका नाम है लागे नाहीं टोना। गाने को पूरा आप Yash Kumar Entertainment पर देख सकते हैं। बात करें गाने की गाने में यश अपनी पत्नी यानी प्रीति मौर्य की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। पति बने यश कह रहे हैं कि बिना सज-श्रृंगार के ही पत्नी इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं कि कहीं उन्हें उन्ही की नजर न लग जाए। गाने में भरपूर पति-पत्नी वाला रोमांस देखने को मिलेगा। गाने की गांव की थीम पर फिल्माया गया है।  बाकी चार-चांद लगाने का काम यश कुमार और प्रीति की आवाज ने कर दिया है।


गाने को मिल रहा अच्छा रिस्पांस

इस गाने को यश की पत्नी निधि झा ने प्रोड्यूस किया है। गाने के रिलीज के साथ ही इसे खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- बहुत शानदार गाना यश भैया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह इस गाने ने तो आज का दिन बना दिया। वाकई गाना बहुत प्यारा है। पोस्ट के नीचे आप ऐसे शानदार कमेंट्स देख सकते हैं। काम की बात करें तो एक्टर की फिल्म इत्तेफाक भी आ रही है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।