newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के लिए दिखी अक्षरा सिंह की भक्ति, जन्मदिन पर कह डाली बड़ी बात

Bhojpuri actress Akshara Singh congratulated Baba Bageshwar on his birthday: अक्षरा के पोस्ट पर भी फैंस लगातार कमेंट कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Guru ji। एक दूसरे यूजर  ने लिखा-प्रिय हिंदू धर्म के लिए बहुत सारा प्यार देने वाला महापुरुष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली।भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की गिनती बेहद खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेसेस में होती हैं। एक्ट्रेस फैंस का दिल जीतने के लिए नए गाने और फिल्म लेकर आती रहती हैं। हाल ही एक्ट्रेस की फिल्म ऐसा पति मुझे दे भगवान का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ प्रदीप पांडे दिख रहे हैं।फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या खास लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह ने दी दिल से बधाई

अक्षरा सिंह धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को बहुत मानते हैं और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फैन फॉलोविंग भी बहुत तगड़ी है। अक्षरा कई बार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मिलने भी पहुंची है और उनके लिए गाना भी गाया है। अब उन्होंने पोस्ट कर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है,जिसमें वो धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ दिख रही हैं। अक्षरा ने फोटो में हाथ जोड़ रखे हैं और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा-बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु श्री राम जी की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। प्रणाम गुरु जी।

 

फैंस को भा गया पोस्ट

अक्षरा के पोस्ट पर भी फैंस लगातार कमेंट कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Guru ji। एक दूसरे यूजर  ने लिखा-प्रिय हिंदू धर्म के लिए बहुत सारा प्यार देने वाला महापुरुष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक अन्य ने लिखा-अक्षरा जी आप गुरु जी बहुत बड़ी भक्त हो आपर गुरु जी का आशीर्वाद है जय श्री राम। काम की बात करें तो अक्षरा की फिल्म ऐसा पति मुझे दे भगवान का ट्रेलर रिलीज हुआ है