
नई दिल्ली। भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह का कोई जवाब नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस फिल्मों में एक्टिंग कर भी फैंस का दिल जीतने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं और अपने गानों से फैंस को तारीफ करने को मजबूर कर देती हैं। एक्ट्रेस भक्ति गीत से लेकर रोमांटिक सॉन्ग तक गाती हैं। अब अक्षरा सिंह का तीज गीत रिलीज हुआ है, जिससे सुनने के बाद आपके कानों और दिल दोनों को इस उमस भरी गर्मी में ठंडक पहुंचने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।
पति के लिए लंबी उम्र मांगती अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल चैनल अक्षरा सिंह पर नया तीज गीत भुखनी तीज के बलम खातिर रिलीज किया है,जिसमें एक्ट्रेस सोलह श्रृंगार किए हुए हैं और भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही हैं। एक्ट्रेस कह रही हैं कि उन्होंने मांग में पति के नाम का सिंदूर लगाया, माथे पर बिंदी लगाई है, वो बस बाबा भोलेनाथ से इतनी प्रार्थना करती हैं कि जब तक गंगा मैया में लहर रहे, जब तक उनके पति की लंबी आयु रहे। गाना बिल्कुल फेस्टिवल वाइव दे रहा है और गाना सुनकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।
फैंस को अच्छा लगा अक्षरा का गाना
गाने के लिए अक्षरा सिंह ने बहुत सादगी से भरा लुक लिया है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। गाने को आज ही रिलीज किया गया है और सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- जय भोलेनाथ बहुत सुंदर अक्षरा सिंह। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आवाज़ अच्छी है शास्त्री संगीतों में टॉय कीजिये मैम नहीं तो भोजपुरी में ही अच्छा कुछ निकालिये क्योंकि… लोगों ने भोजपुरी को बर्बाद कर रखा है। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।