newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चांद बन काजल राघवानी ने निचोड़ ली फैंस की जान, बनाई ऐसी रील की यूजर्स ने कर दी ऐसी बात

Bhojpuri actress Kajal Raghwani made a lovely reel on a romantic song: एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- uff ये सुबह सुबह चांद कैसे दिख गया…लाखों नहीं करोड़ों में एक हैं आप। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बहुत प्यारा है। एक अन्य ने लिखा- आज चाँद का दीदार हुआ है कितने दिनों के बाद इस चाँद ने रील बनाया है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस काजल राघवानी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस की दीवानगी देखते ही बनती हैं। जैसे ही एक्ट्रेस एक पोस्ट डालती हैं तो फैंस प्यार बरसाने के लिए टूट पड़ते हैं। ऐसे ही अब काजल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है और पोस्ट डालते हैं कि फैंस ने एक्ट्रेस को खूबसूरत चांद बता दिया है। यूजर्स कह रहे हैं कि Uff ये सुबह सुबह चांद कैसे दिख गया है..। तो चलिए जानते हैं कि काजल ने वीडियो में ऐसा क्या खास डाला है जिससे फैंस का दिल मचल गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


जानलेवा है काजल की रील

काजल ने हमेशा की तरह एक रील शेयर की है, जिसमें वो अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरी चला रही हैं। काजल वीडियो में साड़ी में दिख रही हैं और उन्होंने अपने काले-लंबे बाल खोल रखे हैं। एक्ट्रेस ने फुल मेकअप के साथ माथे पर चमचमाती बिंदी लगा रखी है। एक्ट्रेस भोजपुरी रोमांटिक गाने लाखों में एक पवले बानी पर रील बना रही हैं और उनके एक्सप्रेशन वाकई जानलेवा हैं। काजल की अदाएं देखकर फैंस भी दीवाने हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


फैंस भी हुए दीवाने

एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- uff ये सुबह सुबह चांद कैसे दिख गया…लाखों नहीं करोड़ों में एक हैं आप। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बहुत प्यारा है। एक अन्य ने लिखा- आज चाँद का दीदार हुआ है कितने दिनों के बाद इस चाँद ने रील बनाया है। पोस्ट के नीचे आपको ऐसे तमाम प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो फिर काजल एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में जानकारी दी है कि उन्होंने क्रांतिकारी बहू की शूटिंग शुरू कर दी  है,जबकि उनकी दूसरी फिल्म मेरी सास पहले का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके अलावा वो होलिका दहन नाम की फिल्म में भी दिखने वाली हैं।