
नई दिल्ली। भोजपुरी से टीवी पर राज करने वाली अदाकारा मोनालिसा को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया से लेकर टीवी पर अपनी अदाओं और एक्टिंग का जादू चलाती है। मोनालिसा फिलहाल इशारा टीवी के शो माता की महिमा में दिख रही है लेकिन इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर मोनालिसा अपनी मां के साथ समय बिता रही है। मां के साथ समय बिताने का भी खास कारण है, अब वो क्या है…ये हम आपको बताते हैं।
मां पर लुटाया मोनालिसा ने प्यार
मोनालिसा ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपने परिवार के साथ वीडियो डाली हैं। एक्ट्रेस वीडियो में अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। मोनालिसा ने दो वीडियो पोस्ट किए है,जिसमें एक में वो मां को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं,जबकि दूसरे में बर्थडे का सेलिब्रेशन चल रहा है। वीडियो में मोनालिसा की मां एक बच्चे के साथ केक काट रही हैं। ये बच्चा मोनालिसा के बड़े भाई का बेटा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- फैमिली टाइम। वीडियो पर फैंस भी एक्ट्रेस की मां को बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने दी बधाई
एक यूजर ने बधाई देते हुए लिखा- आप दोनों को अधिक शक्ति और आशीर्वाद… आप ऐसी बेटी हैं जिसके लिए हर माता-पिता प्रार्थना करते हैं। एक दूसरे ने लिखा- जन्मदिन की बहुत सारी बधाई काकीमां। एक अन्य ने लिखा आपकी उम्र और सेहत ऐसे ही बढ़ती रहे। पोस्ट के नीचे सभी फैंस एक्ट्रेस की मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। काम की बात करें तो मोनालिसा इशारा टीवी के शो माता की महिमा दिख रही है,जहां वो इंद्राणी का रोल प्ले कर रही हैं। इंद्राणी एक ऐसी महिला है, जो खुद को देवी समझती है और लोगों से अपनी पूजा करवाती है लेकिन एक छोटी सी बच्ची देवी की कृपा से इंद्राणी को टक्कर देती है।