
नई दिल्ली। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा और उनके पति विक्रांत को भोजपुरी का क्यूट कपल माना जाता है लेकिन अब लगता है कि दोनों को शादी के 7 साल बाद परेशानियां होने लगी हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मोनालिसा बता रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बताई है कि कैसे विक्रांत उन्हें परेशान करते हैं। बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत की शादी बिग बॉस में रहते हुए साल 2017 में हुई थी लेकिन तब कहा गया था कि शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
पति से शिकायत करती मोनालिसा
दरअसल विक्रांत ने मोनालिसा को मनाते हुए एक रील शेयर की है, जिसमें वो मोना को अपने दिल का टुकड़ा बता रहे हैं। उस पोस्ट का जवाब देते हुए मोनालिसा ने विक्रांत की क्लास लगा दी है और सारी परेशानी बता दी है। एक्ट्रेस ने लिखा कि खिसियाहट इसलिए है क्योंकि, रऊआ हमार साथ नी के…और हमारा फोन भी नहीं उठाते और एक मैसेज भी नहीं करते हैं..। खैर ये शिकायत हर पत्नी को अपने पति से होती है….और ये परेशानी प्यार भरी होती है। अब देखना होगा कि विक्रांत कैसे मोनालिसा की इस शिकायत का तोड़ निकालते हैं।
View this post on Instagram
मस्तीभरी वीडियो बनाती हैं मोनालिसा
ये पहली बार नहीं है, जब विक्रांत ने मोनालिसा के लिए वीडियो बनाई है। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती भरी रील्स बनाते हुए देखा गया है और फैंस भी दोनों को साथ देखकर बहुत खुश होते हैं…। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। काम की बात करें तो विक्रांत भोजपुरी की नई फिल्म में दिख रहे हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर सामने आया था जबकि मोनालिसा इशारा टीवी के सीरियल माता की महिमा में दिख रही हैं।