
नई दिल्ली। भोजपुरी वर्ल्ड की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। रानी की वीडियो और रील्स को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब रानी ने बड़ी ही मनमोहक वीडियो डाली है,जिसे देखकर फैंस का दिल धड़क गया है। रानी की वीडियो की फैंस भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि रानी की वीडियो में क्या खास है, जिससे फैंस के होश उड़ गए हैं।
View this post on Instagram
सिर पर पल्लू रख रानी ने किया जादू
रानी चटर्जी ने हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर दिल चुरा लेने वाली वीडियो डाली है। एक्ट्रेस वीडियो में साड़ी में दिख रही हैं और सिर पर पल्लू ले रखा है। रानी की मां में सिंदूर है, और उन्होंने चोटी बना रखी है। एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल देसी गांव की बहू की तरह लग रहा है।इसके साथ ही रानी ने लोगों को पुराने दिनों की याद दिला दी है। एक्ट्रेस ने Yahin Kahin Jiara Hamar गाने पर रील बनाई है,जोकि फिल्म खुदगर्ज का है। वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस का कहना है कि रानी हर अवतार में बहुत प्यारी लगती हैं। एक यूजर ने लिखा- ओये होये हमेशा की तरह बेमिसाल वीडियो, बहुत प्यारा अभिनय अद्भुत प्रदर्शन। एक अन्य ने लिखा- वाह क्या खूबसूरती है, आपकी, दिल खुश कर दिया है। पोस्ट के नीचे आपको ऐसे ही प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।
View this post on Instagram
गांव में रानी की मस्ती
रानी ने पोस्ट को शेयर कर लिखा- कुछ गानों का दौर कभी नहीं जाता गांव में गांव का रंग चढ़ा। काम की बात करें तो रानी फिलहाल गांव में दीदी नंबर-1 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की फिव्म बड़की बहू और छोटकी बहू का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। रानी ने इससे पहले एक रील भी शेयर की थी, जिसमें वो बच्चों के साथ मस्ती करती दिख रही थी। रानी ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की थी।