newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rani Chatterjee: गर्मी से बचने के लिए रानी चटर्जी का ठंडा बर्फ का टोटका, समंदर किनारे खा रही “गोला”

Bhojpuri actress Rani Chatterjee reached Mumbai for vacation: वीडियो देखकर फैंस रानी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कहां हैं आप मैम, हमें आपसे मिलना है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बेटी हमारी अनमोल के बाद रिलैक्स करती रानी जी।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी है। एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए फैंस सारी हदे पार कर देते हैं लेकिन रानी भी फैंस को लगातार एंटरटेन करती रहती हैं। रानी हमेशा सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर निकली हैं और गर्मी से बचने के लिए बर्फ का गोला खा रही है। उन्होंने वेकेशन की प्यारी-प्यारी वीडियोज शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।


गर्मियों में गोले का आनंद लेती रानी

ये बात तो सभी जानते हैं कि बीते काफी दिनों से रानी अपने घर पर हैं और फुल एंजॉय कर रही हैं। रानी को हाल ही में अपने घर पर कोरियन फिल्में देखते हुए देखा गया था। अब रानी समंदर किनारे नजारों का मजा लेने के लिए निकल पड़ी हैं। एक्ट्रेस को मुंबई के बीच पर देखा गया, जहां वो रेत पर चल रही हैं और गर्मी से छुटकारा पाने के लिए रोड साइज गोला भी खा रही हैं। एक्ट्रेस को काला खट्टा फ्लेवर पसंद है, जिसका मजा वो समंदर किनारे ले रही हैं। एक्ट्रेस ने इसका प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- खुद के साथ वेकेशन।


यूजर्स पूछ रहे रानी का पता

वीडियो देखकर फैंस रानी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कहां हैं आप मैम, हमें आपसे मिलना है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बेटी हमारी अनमोल के बाद रिलैक्स करती रानी जी। एक अन्य ने लिखा- हाय क्या स्माइल है आपकी, देखकर मन ही खुश हो गया। बता दें कि रानी का टीवी सीरियल बेटी हमारी अनमोल से किरदार खत्म हो गया है और अब वो घर पर क्लाविटी टाइम बिता रही हैं।