newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

साड़ियों पर फिदा हुआ भोजपुरी इंडस्ट्री, मरून और ब्लू के बाद अब धमाल मचाने आ गया है खेसारी लाल यादव का ”स्लेटी रंग सड़िया”

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Slaty Rang Sadiya: निरहुआ का ”मरून कलर सड़िया” छाया हुआ है। वहीं बीते दिनों पवन सिंह का गाना ”सड़िया बुलुकिया” भी आ गया है। लेकिन इन दोनों गानों को अब भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का गाना ”स्लेटी रंग सड़िया” टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है।

नई दिल्ली। इन दिनों रील वीडियोज पर या यूं कहूं तो पूरे सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ”मरून कलर सड़िया” छाया हुआ है। वहीं बीते दिनों पवन सिंह का गाना ”सड़िया बुलुकिया” भी आ गया है। लेकिन इन दोनों गानों को अब भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का गाना ”स्लेटी रंग सड़िया” टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस गाने में खास!!

खेसारी यादव का नया गाना:

मरून और ब्लू साड़ी के बीच अब तहलका मचाने खेसारी लाल यादव का ”स्लेटी रंग सड़िया” आ गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में यामी सिंह खेसारी के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं।

गाने के बोल राकेश निराला ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस गाने के वीडियो को अननंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है। जबकि रिक्की गुप्ता ने इसकी कोरियोग्राफी की है। गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 4 लाख 88 हजार 968 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो में क्या है ख़ास:

”स्लेटी रंग सड़िया” गाने के वीडियो की बात करें तो इस गाने के वीडियो में अभिनेत्री यामी सिंह स्लेटी रंग की पतली शिफॉन साड़ी और नेट की झीनी ब्लाउज़ में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के डांस मूव्स कातिलाना हैं। ऊपर से यामी की हॉट फिगर, सेक्सी मिडरिफ और टोन्ड पतली कमर देखकर अच्छे-अच्छों का मन मचल उठेगा। गाने के वीडियो में खेसारी भी यामी की खूबसूरती को देख खुद को रोक नहीं पाते हैं और उनके साथ रोमांस करने लग जाते हैं। इस वीडियो में खेसारी यादव और यामी की केमिस्ट्री जोरदार है।