newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Star Pawan Singh Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गाने ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ ही महीनों में 100 Million के पार

Bhojpuri Star Pawan Singh Song: पवन सिंह का कलकतिया राजा गाना पिछले साल सितंबर में रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही लोगों का प्यार इस गाने को भरपूर मिलने लगा और आज इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके व्यूज से लगा सकते हैं। कलकतिया राजा गाने को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसके आगे बढ़ने का सिलसिला अभी तक जारी है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री अपने तड़कते-भड़कते गानों के लिए जाना और पहचाना जाता है। इस इंडस्ट्री पर सालों से पावर स्टार पवन सिंह राज कर रहे और आज भी बोलबाला कायम है। लोग पवन सिंह के गानों को इतना प्यार देते हैं कि वो गाना ट्रेडिंग गाना बन जाता है और कई रिकॉर्ड्स भी टूट जाते हैं। पवन सिंह को उनके एक्टिंग के साथ-साथ उनकी गायकी के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि उन्होंने अपना करियर भी बतौर गायक ही शुरू किया था। खैर, पवन सिंह के हाल ही में रिलीज हुए ‘कलकतिया राजा’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। तो चलिए इस खबर में पूरी जानकारी देते हैं कि कैसे कलकतिया राजा इतना वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का कलकतिया राजा गाना पिछले साल सितंबर में रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही लोगों का प्यार इस गाने को भरपूर मिलने लगा और आज इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके व्यूज से लगा सकते हैं। कलकतिया राजा गाने को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसके आगे बढ़ने का सिलसिला अभी तक जारी है।

इस गाने को निक्की निहाल ने लिखा है और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी मीठी आवाज दी है। वहीं इस गाने को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। कलकतिया राजा गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सौम्य पांडेय दिख रही हैं। जो अपने पति पवन सिंह के बाहर (कोलकाता) कमाने जाने का विरोध करती दिख रही हैं और यह पूरा गाना इसी बात के इर्द-गिर्द फिलमाया गया है।

वहीं गाने को जनता का इतना प्यार मिलने के बाद पवन सिंह भी काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि ‘इस गाने को बनाने में काफी मेहनत लगी है, हमने कभी सोचा नहीं था कि लोग इसे इनता प्यार देंगे और इतनी जल्दी 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लेंगे। पवन सिंह आगे कहते हैं कि इसके लिए जनता का तहे दिल से शुक्रिया और वो हमेशा ऐसे ही लोगों के मनोरंजन के लिए गाने बनाते रहेंगे।