newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: पानी में आग लगाने आ रही हैं भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह, इस दिन रिलीज होगा एक्ट्रेस का नया गाना

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि जल्द ही अक्षरा सिंह का एक और नया गाना रिलीज होने वाला है जिसे जानकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। तो चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों -करोड़ो लोग कायल हैं। यूपी-बिहार ही नहीं देश भर में अक्षरा सिंह की गजब की पॉपुलैरिटी है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि जल्द ही अक्षरा सिंह का एक और नया गाना रिलीज होने वाला है जिसे जानकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। तो चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…


अक्षरा सिंह का नया गाना:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ”आग लगा दिला पानी में” जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। ये गाना 12 सितंबर यानी कल गुरुवार को सुबह 6 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के बोल रंजन सम्राट ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने को हॉर्मोनिया रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। हॉर्मोनिया रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ये जानकारी शेयर की जिसे अब अक्षरा ने भी अपनी स्टोरी पर रीशेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

चैनल ने इस गाने का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”आप सबका पसंदीदा चैनल हार्मोनिया रिकॉर्डस जल्द लेकर आ रहा है सुपरस्टार अक्षरा सिंह जी के शानदार स्वर एवं अद्भुत स्वैग के साथ, फुल वीडियो सोंग “आग लगा दिला पानी में” 12 सितंबर सुबह 06:00 बजे सिर्फ और सिर्फ @harmoniyaarecords यूट्यूब चैनल से। आप सभी दर्शको का आशीर्वाद, प्यार यूंही बना रहे और इस पोस्टर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए और कॉमेंट में जरूर बताइए कि इस गाने के लिए कितने उत्सुक हैं आपलोग।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस गाने के अलावा आए दिन उनके एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ऐसा पति मुझे दे भगवान और अग्निसाक्षी जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई थीं।