newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Richest Star : भोजपुरी सिनेमा के ये 5 एक्टर्स हैं सबसे अमीर, पहले नंबर वाले की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

Top 5 Bhojpuri Richest Star : आज लोग भोजपुरी फिल्मों और गानों को उतना ही देखना पसंद करते हैं जितना बॉलीवुड के फिल्मों और गानों को। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो आए दिन हिट गाने देते रहते हैं। लेकिन कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि इन कलाकारों में सबसे अमीर कौन है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह।

नई दिल्ली । भोजपुरी इंडस्ट्री आज इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है जिसकी कोई सीमा नहीं है। एक समय था जब भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़े ही हिन भावना के साथ देखा जाता था। यहां के फिल्मों और गानों को तवज्जो नहीं दी जाती थी। लेकिन भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने अपनी मेहनत के दम पर आज इस इंडस्ट्री को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध कर दिया है। आज लोग भोजपुरी फिल्मों और गानों को उतना ही देखना पसंद करते हैं जितना बॉलीवुड के फिल्मों और गानों को। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो आए दिन हिट गाने देते रहते हैं। लेकिन कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि इन कलाकारों में सबसे अमीर कौन है। और किसके पास कितनी संपत्ति है। तो चलिए आज हम आपको इस खबर में टॉप 5 अमीर भोजपुरी एक्टर्स की संपत्ति के बारे में बताते हैं।

1. पवन सिंह

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की। बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह के पास करीब 41 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। और ये अपनी फिल्म के लिए करीब 40 से 50 लाख लेते हैं। वहीं 1 गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं। जानकारी के मुताबिक पवन सिंह के पास कई आलिशान घर भी हैं जिसमें से एक मुंबई के लोखंडवाला में भी है। पवन सिंह को महंगी और लग्जरियस गाड़ियों का भी शौक हैं क्योंकि इनके पास Mercedes-Benz GLE 250d, फॉरच्यूनर, और Mahindra Scorpio जैसी महंगी गाड़ियां हैं।

2. मनोज तिवारी

अब नंबर आता है भोजपुरी के पुराने और वरिष्ठ अभिनेता और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी का। मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के उन पुराने कलाकारों में शामिल है जिनका नाम आज भी बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। इन्होने भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ साथ राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, ये गायक, अभिनेता, नेता, डायरेक्टर, सब कुछ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इनके पास कुल संपत्ति 25 से 26 करोड़ के आस पास है।

3. रवि किशन

तीसरे नंबर पर नाम रवि किशन का आता है। किसी जमाने में भोजपुरी इंडस्ट्री के पोस्टर बॉय रहे रवि किशन मौजूदा वक्त में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी के सांसद भी हैं। इन्होनें कई दशको तक भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज किया है और इनकी संपत्ति की बात करें को ये 21 से 22 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

4. खेसारी लाल यादव 

भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने दिन ट्रेंड में रहते हैं, चाहे वो ‘मुर्गा ह असली’ गाना हो या फिर ‘एगो बात बताई’ गाना। खेसारी लाल अपनी एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये लेते हैं। और इनकी कुल संपत्ति 18 से 20 करोड़ रुपये है।

5. दिनेश लाल यादव

इस लिस्ट में पांचवे और आखिरी नंबर पर आते हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ। निरहुआ भी गायक और एक्टर के साथ साथ बीजेपी के एक नेता भी हैं। और इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो 8 से 10 करोड़ के आस पास हैं।