
नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकार हैं और फिलहाल अपनी फिल्म मोहरा की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर इसी के साथ लगातार शिव भक्ति से भरे गाने रिलीज कर रहे हैं लेकिन सावन में पवन सिंह की लॉटरी लग गई है और फैंस एक्टर को बधाई दे रहे हैं। दरअसल पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है। जी हां ये खबर सुनकर सिंगर के फैंस भी बहुत खुश हैं। तो चलिए जानते हैं कि पवन सिंह ने किस तरह से बॉलीवुड में धमाकेदार कदम रखा है।
स्त्री-2 में पवन सिंह की आवाज का जादू
सिंगिंग के मामले में पवन सिंह बहुत आगे हैं। एक्टर जो भी गाना गाते हैं, वो यूट्यूब पर हिट साबित हो जाता है, हालांकि अब भोजपुरी को पीछे छोड़ पवन सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। एक्टर ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री के लिए गाना गाया है। इस नए गाने “आई नहीं” का टीजर आ ही रिलीज हुआ है,जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को आवाज पवन सिंह ने दी है। टीजर सामने आने के बाद हर कोई पवन सिंह को बधाई दे रहा है।
View this post on Instagram
पवन सिंह को बधाई दे रहे फैंस
पवन सिंह के एक फैन ने लिखा- बॉलीवुड में पवन सिंह का स्वागत है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग पावर स्टार पवन सिंह की मेलोडी आवाज वाला ब्लॉकबस्टर गाना। एक दूसरे ने लिखा- बॉलीवुड में एंट्री बॉस पवन सिंह…लव यू भैया। एक दूसरे यूजर ने लिखा-पवन सिंह की बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो पवन सिंह की फिल्म मोहरा आ रही है,जिसमें वो दो हिरोइनों के साथ दिख रहे हैं।