newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bride Groom Video: दूल्हे पर चढ़ा भोजपुरी गाने का फीवर, अचानक एंट्री कर दुल्हन ने लूट ली लाइमलाइट, देखें Video

Bride Groom Video: अपनी दुल्हन को लेने दुल्हा जब पहुंचता है तो उसे वहां सब नाचते-गाते दिखाई देते हैं। कुछ लोग तो बारातियों के आने के बाद भी डांस करना बंद नहीं करते हैं। वहीं कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर हों और दोस्त-रिश्तेदार डांस फ्लोर पर ठुमके लगा रहे होते हैं।

नई दिल्ली। किसी शादी में अगर दुल्हा आपको मस्ती के मूड में दिखे तो जरा सोचिये कि वहां आए मेहमानों ने क्या खूब मस्ती की होगी और धमाल मचाया होगा। शादी में सिर्फ दुल्हे के दोस्त ही नहीं बल्कि दुल्हन की सहेलियां भी जमकर हंसी-ठिठोली करती हैं। अपनी दुल्हन को लेने दुल्हा जब पहुंचता है तो उसे वहां सब नाचते-गाते दिखाई देते हैं। कुछ लोग तो बारातियों के आने के बाद भी डांस करना बंद नहीं करते हैं। वहीं कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर हों और दोस्त-रिश्तेदार डांस फ्लोर पर ठुमके लगा रहे होते हैं। हालांकि, सभी जानते हैं कि दूल्हा और दुल्हन का भी डांस करने का बेहद मन करता होगा, लेकिन शादी वाले दिन वह दिल खोलकर ऐसा नहीं कर पाते।

दूल्हा और दुल्हन ने भोजपुरी गाने पर किया डांस

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि जिन्हें आस-पास से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपनी ही शादी में जमकर एन्जॉय करते हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह एक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी वाले दिन डीजे फ्लोर पर जाकर भोजपुरी गाने पर धमाल मचा रहे हैं। भोजपुरी गाना बजते ही दूल्हा अपने आपको रोक नहीं पाता है और फिर डीजे फ्लोर पर आकर डांस करने लगता है। वीडियो बस यहीं खत्म नहीं होता बल्कि इसमें आगे दुल्हन भी स्टेज पर आ धमकती है। हालांकि, दुल्हन किसी पुराने जमाने की तरह चुपचाप नहीं खड़ी रहती बल्कि दूल्हे को बराबरी की टक्कर देती है और जमकर ठुमके लगाती है। आस-पास खड़े लोग भी इस दुल्हन को देखकर हैरान रह गए।

इस वीडियो में दुल्हन ने भी भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस किया। दूल्हा और दुल्हन का डांस देखकर वहां मौजूद नाते-रिश्तेदार भी एकदम दंग रह गए। इंटरनेट पर लोगों ने जैसे ही इस वीडियो को देखा तो जैसे सदमा लग गया, क्योंकि अमूमन ऐसा नहीं देखा गया है। vk village video नाम के चैनल द्वारा इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है।