newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Photos: इस एक्टर संग ‘इश्क लड़ाती’ दिखीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, देहाती लुक में तस्वीरें हुई वायरल

Photos: भोजपुरी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को अक्षरा की फिल्मों और गानों का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की फ़ोटोज़ भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की मेगास्टार हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को अक्षरा की फिल्मों और गानों का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की फ़ोटोज़ भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह कि अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही ये मूवी सिनमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षरा सिंह पहली बार एक्ट्रेस राहुल शर्मा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ऐसे में फिल्म के सेट से अब अक्षरा सिंह का देहाती लुक सामने आया है।

भोजपुरी फिल्म डार्लिंग के सेट से सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के बीच कमाल की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फ़ोटोज़ में कभी दोनों साथ में बुलेट पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी एक-दूसरे के प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि एक्टर राहुल शर्मा भोजपुरी निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के बीच गजब का रोमांस देखने को मिलने वाला है। फिल्म डार्लिंग की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म को जल्दी ही पर्दे पर उतारने की तैयारी है।

वहीं अगर फिल्म में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लुक की बात की जाए तो वो गांव की महिला की तरह पोज दे रही हैं और उनका मेकअप भी गांव की एक साधारण लड़की की तरह किया गया है। अक्षरा अपने लुक में बखूबी जच रही हैं और उनके फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।