newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Star Pawan Singh Birthday: पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज!, कट्टर दुश्मन दिखेंगे एक साथ

Bhojpuri Star Pawan Singh Birthday: अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी खत्म हो गई है। इस दुश्मनी को खत्म करने का काम किया था भोजपुरी के पुराने सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे फेमस चेहरा, जिनकी एक्टिंग और गायकी के लोग इतने दीवाने हैं कि इनको स्टार या सुपरस्टार नहीं कहा जाता है बल्कि पावर स्टार कहा जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं पवन सिंह की। जो अपना जन्मदिन 5 जनवरी को मनाने वाले हैं। पवन सिंह का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। फैन्स के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार इस दिन पवन सिंह को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचते हैं और बड़े ही धूमधाम के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। लेकिन सभी फैन्स के मन में ये सवाल उठ रहा है की क्या पवन के जन्मदिन पर खेसारी लाल यादव आएंगे या फिर नहीं। बता दें जैसे पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार माने जाते हैं वैसे ही खेसारी लाल ट्रंडिंग स्टार कहे जाते हैं। और इन दोनों के बीच हमेशा कोई न कोई विवाद होता ही रहता है। तो हर किसी के मन में उबाल मार रहे इस सवाल को समझने की कोशिश करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


पवन और खेसारी में कैसे शुरू हुआ विवाद

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के बीना भोजपुरी इंडस्ट्री की कल्पना नहीं की जा सकती है। अगर आज के समय की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कोई कर रहा है तो ये दोनों ही हैं। जब से इनकी भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री हुई है तो ये एक दूसरे को सीधा टक्कर देते हैं। इन दोनों में मुख्य विवाद पॉपुलैरिटी को लेकर शुरू हुई थी। किसी एक को ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल जाती है तो दूसरा खुन्नस में आ जाता है। दोनों ही अपने आप को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा फेस मानते हैं। हांलाकि दोनों ने एक साथ भी काम किया हुआ है लेकिन बात वही आ जाती थी कि किसको कितनी अहमियत मिल रही है। पवन सिंह और खेसारी के बीच तनाव भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर ज्यादा बढ़ गया था। सभी ये जानते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह रिलेशनशिप में थे और किसी कारण वो दोनों अलग भी हो गए थे। जिसके बाद खेसारी ने अक्षरा सिंह को सपोर्ट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


दोनों के बीच दुश्मनी खत्म

हमने आपको इन दोनों के बीच चल रहे दुश्मनी के बारे में तो बता दिया है। लेकिन अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी खत्म हो गई है। इस दुश्मनी को खत्म करने का काम किया था भोजपुरी के पुराने सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन ने दोनों को गले मिलवाकर गिले शिकवे भुला कर भाईचारा फिर से बनाने को कहा था और दोनो ही कलाकारों ने गले मिलकर इस पुरानी दुश्मनी का अंत कर दिया था। तो इसके बाद यही अटकलें लगाई जा रही है कि अब दुश्मनी खत्म होने के बाद शायद खेसारी लाल पवन सिंह के जन्मदिन में शामिल हो सकते हैं। तो अब फैन्स को दोनों ही दिग्गज कलाकार एक साथ दिख सकते हैं।