newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह बता रही हैं ‘Boyfriend बदलने का तरीका’, वीडियो हो रहा वायरल

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री की मेगास्टार अक्षरा सिंह के चाहने वालों की कमी नहीं है। अक्षरा ने न सिर्फ अपनी अदायगी से बल्कि अपनी शानदार आवाज से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा जगत से हिन्दी टीवी वर्ल्ड तक अपना दबदबा कायम करने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की मेगास्टार अक्षरा सिंह के चाहने वालों की कमी नहीं है। अक्षरा ने न सिर्फ अपनी अदायगी से बल्कि अपनी शानदार आवाज से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। जैसा कि आप जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों के बोल के साथ बहुत ही एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने अपना एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया, जिसमें एक्ट्रेस लड़कियों को बॉयफ्रेंड बदलने के तरीके बता रही हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का ये गाना हिन्दी रैप सॉन्ग है। एक्ट्रेस ने अपने इस हिन्दी रैप सॉन्ग ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ के जरिए युवाओं को लुभाया है। ये गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियाल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिस कारण एक्ट्रेस का ये गाना जमकर वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के इस हिन्दी रैप ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ के बीट्स से लेकर धुन तक सबकुछ इसको भोजपुरी टच देने के लिए काफी हैं। अक्षरा का ये गाना लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षरा इंस्टाग्राम के साथ-साथ अपने यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने नए-नए गाने रिलीज करती रहती हैं।

अक्षरा के इस हिन्दी रैप ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ के बोल गीतकार सूरज सिंह ने लिखे हैं। जबकि, इसे आशीष वर्मा ने अपने संगीत से नवाजा है वहीं पंकज सोनी ने अक्षरा सिंह के इस म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है।