newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Trending Song: रिलीज के साथ ही खेसारी लाल यादव के इस देवी गीत ने मचाया धमाल, कर रहा है ट्रेंड

Bhojpuri Trending Song: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने जो बुलंदियां हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी दर्शकों का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। ऐसे में एक बार फिर खेसारी अपने नवरात्रि स्पेशल गीत की वजह से छाए हुए हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार कहे जाने वाले बेहतरीन सिंगर और जबरदस्त एक्टर खेसारी लाल यादव ने हर तरह की मुसीबतों से लड़कर ये मुकाम हासिल किया है। आज खेसारी लाल यादव किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने जो बुलंदियां हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी दर्शकों का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। ऐसे में एक बार फिर खेसारी अपने नवरात्रि स्पेशल गीत की वजह से छाए हुए हैं। खेसारी का नया देवी गीत ‘अरतिया धरतिया प होता’ रिलीज के तुरंत बाद से ही दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड तक कर रहा है।

खेसारी लाल यादव के इस नए भोजपुरी गाने ‘अरतिया धरतिया प होता’ के म्यूजिक वीडियो को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गानें के वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते नजर आ रहे हैं कि देव लोक रथ सजकर निकल चुका है और आज देवी मां की आरती धरती पर होगी, मइया जो आई हैं। गाने के वीडियो में खेसारी और उनके को एक्टर्स माता की भक्ति मे लीन झूमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर दर्शक भी भक्तिमय हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गीत को 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने के वीडियो को 64 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

इस भोजपुरी देवी गीत ‘अरतिया धरतिया प होता’ को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है तो वहीं इस गाने के बोल गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। आर्या शर्मा ने इस गाने को अपने बेहतरीन संगीत से नवाजा है।