newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: भोजपुरी के शानदार सिंगर रितेश पांडे लेकर आए है बॉलीवुड सॉन्ग का रिमेक, एक्ट्रेस वर्षा के मूव्स आपको बना देगें अपना दिवाना

Bhojpuri Song: इस बीच सिंगर रितेश पांडे बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर और अक्षय कुमार का लाल घाघरा गाने का रिमेक लाल घाघरी लेकर आए है। इसमें रितेश ने दिल्ली बेस्ड मॉडल वर्षा पंत के साथ फिल्माया है।

भोजपुरी गाने का भी क्रेज लोगो में खूब देखा जा सकता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार सिंगर रितेश पांडे की गायिकी के तो हर कोई दीवाना है। रितेश का एक गाना आया नहीं कि उसमें मिलीयन व्यूज हो जाते है और वह गाना ट्रेंड करने लगता है। हर किसी की जुबान पर वही गाना चल रहा होता है। आज कल लोग जितना बॉलीवुड के गाने को सुनना पसंद करते है उतना ही भोजपुरी गाने को भी। रितेश का कोई भी गाना जैसे ही आता है लोग उसे सुनने के लिए बेकरार हो जाते है। आज कल भोजपुरी सिनेमा में भी बॉलीवुड गाने के रिमेक आने लगे है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। इस बीच सिंगर रितेश पांडे बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर और अक्षय कुमार का लाल घाघरा गाने का रिमेक लाल घाघरी लेकर आए है। इसमें रितेश ने दिल्ली बेस्ड मॉडल वर्षा पंत के साथ फिल्माया है।

गाने के बोल

लाल घघरी गाने के बोल करीना और अक्षय का गाना लाल घाघरा से लिया गया है इसके पहले बोल तो एक जैसे है लेकिन बाकी पूरी लिरीक्स अलग है। इसमें म्यूजिक भी अलग दिया गया है। पहला बोल एक जैसा होने के कारण इसे बॉलीवुड गाना लाल घाघरा का रिमेक कहा जा रहा है। इस गाने को VYRL यूट्यूब चैनल के ऑफिशियल साइट पर पोस्ट की गई है।

रितेश पांडे और वर्षा पंत की केमिस्ट्री

इसमें सिंगर रितेश पांडे और वर्षा पंत दोनों गजब का डांस करते है दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वर्षा दिल्ली की मॉडल है और बेहतरीन डांसर भी है। इसमें एक्ट्रेस के हॉट मूव्स और बेहतरीन अदाएं देखने को मिल रही है।