Connect with us

मनोरंजन

Bholaa Box Office Collection Day 1: आखिर क्या Ajay Devgn की Bholaa ने बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया एक्शन ?

Bholaa Box Office Collection Day 1: क्रिटिक की तरफ से मिले-जुले रेस्पोंस मिले हैं और ओवरऑल एक्शन एक्सपीरियंस के लिए वन टाइम्स वॉच फिल्म भोला बन सकती है। तो आखिर अजय देवगन के अभिनय और निर्देशन में बनी फिल्म भोला के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा ? इस बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

Published

नई दिल्ली। अजय देवगन की एक्शन पैक्ड भोला कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। तब्बू, संजय मिश्रा, गजराज राव, दीपक डोबरियाल और अन्य बड़े कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म एक्शन से भरपूर मास एंटरटेनर फिल्म है। जिसमें आपको बेस्ट एक्शन सीन देखने को मिलते हैं। वहीं अगर आप 3 डी में फिल्म देखते हैं तो आपको कुछ बेहतरीन विज़ुअल्स देखने को मिलते हैं। हालांकि 3 डी वर्जन में और सुधार की आवश्यकता है। क्रिटिक की तरफ से मिले-जुले रेस्पोंस मिले हैं और ओवरऑल एक्शन एक्सपीरियंस के लिए वन टाइम्स वॉच फिल्म भोला बन सकती है। तो आखिर अजय देवगन के अभिनय और निर्देशन में बनी फिल्म भोला के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा ? इस बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

आपको बता दें कल रामनवमी के दिन भोला फिल्म से काफी ज्यादा की उम्मीदें की जा रही थीं। शुरुआत में सुबह और दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में उतनी नहीं दिखी लेकिन शाम तक छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या में बढ़ोत्तरी जरूर देखने को मिली। जिसके कारण भोला फिल्म ने दहाईं के आंकड़े को पार कर लिया। हालांकि ऐसा लग रहा था कि कहीं भोला सिंगल अंक में सिमट कर न रह जाए।

जहां सुबह और दोपहर में 10 प्रतिशत और 17 प्रतिशत सीट्स भरी रहीं। वहीं शाम और रात के शो में करीब 16 और 21 प्रतिशत तक सीट्स सिनेमाघर में भरी रहीं। जिसके कारण भोला का कलेक्शन करीब 11 करोड़ 20 लाख रूपये के आसपास पहुंच पाया। अगर कुल दर्शकों की मौजूदगी की बात करें तो तक़रीब 17 प्रतिशत सीट्स फिल्म के पहले दिन की रिलीज़ में भरी रहीं। इन लोगों में 3 डी आईमैक्स में फिल्म देखने वालों की संख्या अधिक रही वहीं 2 डी में फिल्म देखने वालों की संख्या कम रही।

इस हिसाब से भोला का भारत में कुल कलेक्शन करीब 11 करोड़ 20 लाख रूपये के आसपास रहा। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 13 करोड़ 50 लाख रूपये के आसपास रहा। ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए तक़रीब 7 करोड़ रूपये का कारोबार अपने रिलीज़ के पहले दिन में किया है। इस हिसाब से अगर भोला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखा जाए तो करीब 20 करोड़ 50 लाख रुपए के आसपास का कलेक्शन भोला ने अपने पहले दिन में किया है। (यहां हम भारत के ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से बता रहे हैं।)

Advertisement
Advertisement
Advertisement